भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक होते हुए कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ फाइनल में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया बल्कि इसके लिए पिछले तीन साल से कड़ी मेहनत कर रही थी। रोहित ने हार्दिक की भी जमकर तारीफ की।
भारत की टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के नायकों में शामिल उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि टी20 विश्व कप से पहले कुछ महीने जिस तरह कठिन बीते हैं, उन्हें पूरा यकीन था कि मौका मिलने पर वह चमकेंगे। हार्दिक ने टी20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट में 144 रन बनाने के साथ 11 विकेट भी लिए। इसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में तीन विकेट शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 7
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
टीम इंडिया को चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक ने कहा, 'मैं काफी भावुक हो रहा हूं। इस जीत का पूरे देश को इंतजार था। खासकर मेरी बात करूं तो पिछले छह महीने में मैने एक शब्द भी नहीं बोला। चीजें अनुचित हो रही थीं, लेकिन मुझे पता था कि ऐसा समय आयेगा जब मैं चमकूंगा।
विज्ञापन
3 of 7
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : ICC
उन्होंने कहा, 'इस तरह के मौके ने इसे और खास बना दिया है।' आईपीएल में रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने पर हार्दिक की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि, अब उन्होंने साबित कर दिया है कि वह क्यों दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर्स में गिने जाते हैं। हार्दिक को रोहित ने चूमा भी और शाबाशी दी।
4 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप जीतने के बाद भावुक होते हुए कहा कि उनकी टीम ने सिर्फ फाइनल में ही अच्छा प्रदर्शन नहीं किया बल्कि इसके लिए पिछले तीन साल से कड़ी मेहनत कर रही थी। रोहित ने हार्दिक की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'हार्दिक ने शानदार प्रदर्शन किया। आखिरी ओवर उसने बहुत अच्छा डाला। मुझे टीम पर गर्व है। फैंस को भी धन्यवाद। न्यूयॉर्क से लेकर बारबाडोस तक और भारत में भी हर फैंस का शुक्रिया।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक फाइनल में सात रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता। कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी के बाद विश्व कप जीतने वाले रोहित तीसरे भारतीय कप्तान बन गए। उन्होंने कहा, 'मैं बता नहीं सकता कि इस समय कैसा महसूस कर रहा हूं। शब्दों में नहीं बता सकता। पिछली रात मैं सो नहीं सका। मैं हर हालत में जीतना चाहता था।
विज्ञापन
6 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
हिटमैन ने कहा, 'यह बताना मुश्किल है कि पिछले तीन चार साल में हमने कितनी मेहनत की है। सिर्फ आज की बात नहीं है, इसके पीछे तीन चार साल की मेहनत है।' रोहित पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल में मिली हार को वह भूले नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'कई दबाव भरे मुकाबलों में हम जीत नहीं सके। खिलाड़ियों को पता है कि दबाव में क्या करना है और आज उसका सही उदाहरण था। हम एक साथ डटे रहे।
पिछले 15 साल से अधिक समय से विराट कोहली के साथ खेल रहे रोहित ने कहा कि कोहली के फॉर्म को लेकर किसी को संदेह नहीं था। उन्होंने कहा, 'किसी को विराट के फॉर्म पर संदेह नहीं था। बड़े मौकों पर बड़े खिलाड़ी ऐसा ही खेलते हैं। अंत तक डटे रहना जरूरी था। यह खुलकर खेलने वाला विकेट नहीं था।