फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: सूर्यकुमार के इस कैच ने पलटा मैच, जीत के बाद रो रहे हार्दिक को रोहित ने चूमा, तस्वीरों में जीत के पल

Sun, 30 Jun 2024 06:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस

सार

ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी, लेकिन सूर्या बीच में आ गए। उन्होंने दो प्रयासों में इस कैच को पूरा किया। सूर्या ने मिलर का कैच लेकर मैच ही पलट दिया।
विज्ञापन
1 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
भारत टी20 चैंपियन बन चुका है। शनिवार को बारबाडोस में खेले गए रोमांचक फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हरा दिया। फाइनल मुकाबले में जीत में सूर्यकुमार यादव की भूमिका काफी अहम रही। उन्होंने डेविड मिलर का कैच लेकर पूरे मैच को पलट दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच भारत के हाथ से फिसल जाएगा। दक्षिण अफ्रीका को छह गेंद पर 16 रन बनाने थे। स्ट्राइक पर विस्फोटक डेविड मिलर थे। उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद को सामने की ओर खेला।

ऐसा लगा कि गेंद बाउंड्री के बाहर चली जाएगी, लेकिन सूर्या बीच में आ गए। उन्होंने दो प्रयासों में इस कैच को पूरा किया। सूर्या ने मिलर का कैच लेकर मैच ही पलट दिया। उनके इस कैच को 1983 वनडे विश्व कप कप फाइनल में कपिल देव और 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में श्रीसंत के कैच की याद दिला दी। कपिल देव ने वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स और श्रीसंत ने पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक का कैच लिया था और भारत को विश्व चैंपियन बनाया था। सूर्या के इसी कैच ने भारत की वापसी मैच में करा दी और टीम इंडिया चैंपियन बन गई।
विज्ञापन

2 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
कुछ महीने पहले जब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी तो फैंस ने इसकी काफी आलोचना की थी। मुंबई के लाइव मैच के दौरान उन्हें फैंस से तीखी टिप्पणी सहनी पड़ी थी। हालांकि, इस पूरे मुश्किल समय में वह मुस्कुराते रहे। अब टी20 विश्व कप में हार्दिक ने अपने प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। फाइनल में उन्होंने 17वें और 20वें ओवर में गेंदबाजी की और दक्षिण अफ्रीका के जबड़े से जीत छीनकर टीम इंडिया की झोली में डाला। उन्होंने तीन ओवर में 20 रन दिए और तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। इनमें क्लासेन और मिलर के विकेट शामिल हैं। टीम इंडिया को जिताने के बाद वह फूट फूटकर रोने लगे। ऐसे में रोहित उनके पास आए और उन्हें चूम लिया। यह पल और फोटो देख फैंस भावुक हो गए। 
विज्ञापन

3 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC/BCCI
जीत के बाद राहुल द्रविड़ भी आक्रामक तरीके से जश्न मनाते दिखे। कोहली ने जैसे ही विश्व कप ट्रॉफी द्रविड़ को सौंपी, उन्होंने जमकर चीखा और जश्न मनाया। द्रविड़ की टीम 2007 में वेस्टइंडीज में ही वनडे विश्व कप के दौरान पहले दौर से बाहर हुई थी और अब इसी जगह अपनी कोचिंग में उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाया है। इतना ही नहीं, भारतीय टीम ने उन्हें हवा में उछाला भी।

4 of 10
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC/T20 World Cup
पावरप्ले में मिले शुरूआती झटकों से उबरते हुए विराट कोहली और अक्षर पटेल ने भारत को में सात विकेट पर 176 रन तक पहुंचाया था। भारत ने एक समय पांचवें ओवर में तीन विकेट सिर्फ 34 रन पर गंवा दिए थे। इसके बाद अक्षर (31 गेंद में 47 रन ) और कोहली (59 गेंद में 76 रन ) ने टीम को संकट से निकाला। कोहली और अक्षर ने चौथे विकेट के लिये 54 गेंद में 72 रन की साझेदारी की। अक्षर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हो गए । बीच के ओवरों में कोहली धीमे पड़े और अपना अर्धशतक उन्होंने 48 गेंदों में पूरा किया।
विज्ञापन

5 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया । पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय कप्तान को दूसरे ही ओवर में केशव महाराज ने पवेलियन भेजा। स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में वह स्क्वेयर लेग पर कैच दे बैठे। उनके बाद आये ऋषभ पंत भी इसी अंदाज में आउट हुए। रोहित की ही तरह शानदार फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के आउट होने से भारत को करारा झटका लगा। उन्हें कगिसो रबाडा ने फाइन लेग पर कैच आउट कराया। भारत ने पावरप्ले के भीतर ही तीन विकेट गंवा दिये । छह ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 45 रन था।
विज्ञापन

6 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
दूसरे छोर से विकेटों का पतन देख रहे कोहली ने बीच के ओवरों में संभलकर खेला। उन्होंने पहले ही ओवर में हालांकि मार्को जेनसन को तीन चौके लगाए थे। कोहली ने अपनी पारी का पहला छक्का रबाडा को 18वें ओवर में लगाया। दूसरे छोर से अक्षर ने अपने टी20 कैरियर की सबसे उपयोगी पारी खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका के स्पिनरों को अच्छे स्ट्रोक्स लगाए। उन्होंने एडेन मार्करम, महाराज और तबरेज शम्सी को एक एक छक्का लगाया। इसके अलावा रबाडा को भी गगनभेदी छक्का जड़ा।
विज्ञापन

7 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
भारत ने सातवें से 15वें ओवर के बीच में 72 रन बनाये और अक्षर का विकेट गंवाया। रबाडा की उछलती गेंद पर कोहली एक रन लेना चाहते थे, लेकिन गेंद विकेटकीपर क्विंटोन डिकॉक के पास गई और दूसरे छोर से अक्षर काफी आगे आ चुके थे । डिकॉक ने गिल्लियां बिखेरने में देर नहीं की। शिवम दुबे ने 17 गेंद में 27 रन बनाए। कोहली ने आखिरी पांच ओवर में दो छक्के जड़े। भारत ने आखिरी पांच ओवर में 58 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। इस तरह टीम इंडिया का स्कोर 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 176 रन था।

8 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
जवाब में हेनरिक क्लासेन ( 27 गेंद में 52 रन ) ने एक समय दक्षिण अफ्रीका को जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन भारत ने हार की कगार पर पहुंचकर जीत दर्ज की। पिछले छह महीने से क्रिकेटप्रेमियों के निशाने पर रहे हार्दिक ने आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन नहीं बनाने दिए। दक्षिण अफ्रीका की टीम आठ विकेट पर 169 रन ही बना सकी।

9 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
भारतीय तेज गेंदबाजों ने दो शुरूआती विकेट जल्दी निकाले जिसके बाद क्विंटन डिकॉक (31 गेंद में 39 रन ) और ट्रिस्टन स्टब्स ( 27 गेंद में 52 रन ) ने 58 रन की साझेदारी करके दक्षिण अफ्रीका को मैच में लौटाया। रोहित ने 15वें ओवर में अक्षर को गेंद सौंपी जिसमें क्लासेन ने दो छक्के और दो चौके जड़ डाले। ऐसा लगने लगा था कि भारत की जद से मैच निकल चुका है, लेकिन जब आखिरी छह गेंद में 16 रन चाहिए थे, तब सूर्यकुमार यादव ने लांग आफ सीमा पर अद्भुत रिले कैच लपककर जीत सुनिश्चित कर दी। आइसीसी ने तस्वीरें जारी की हैं। आइए देखते हैं...
विज्ञापन

10 of 10
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
































ये सभी फोटोज आईसीसी ने ट्विटर पर साझा की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें