फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है 'विराट' से 'चीकू' बनने की अजब कहानी, जानिए विराट की जुबानी

Thu, 20 Oct 2016 12:19 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
हर कोई जानता है कि विराट कोहली को इनके टीममेट्स 'चीकू' के नाम से पुकारते हैं। युवराज सिंह ने अपनी आत्मकथा 'टेस्ट ऑफ माय लाइफ’ में इस बात का जिक्र किया था विराट को कैसे यह नाम मिला। युवराज के अनुसार विराट को 'चंपक' पत्रिका के खरगोश के नाम से मिला, जो कि इस कॉमिक्स का एक पॉपुलर कैरेक्टर है। 

 
विज्ञापन

चंपक नहीं यहां से मिला विराट को 'चीकू' नाम

2 of 5
विराट कोहली
लेकिन अब खुद विराट ने अपने इस निकनेम के बारे में खुलासा किया है। विराट ने बताया कि उन्हें निकनेम चीकू चंपक के कैरेक्टर से नहीं मिला है, इसके पीछे एक अलग कहानी है। विराट ने खुलासा किया कि उन्हें यह निकनेम फल से मिला है। 

 
विज्ञापन

चंपक नहीं यहां से मिला विराट को 'चीकू' नाम

3 of 5
विराट कोहली - फोटो : getty
बात उस समय की है जब विराट दिल्ली की रणजी टीम में नए-नए शामिल हुए थे। तब तक उन्होंने 10 रणजी मैच भी नहीं खेले थे। उस समय टीम में वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, रजत भाटिया और मिथुन मन्हास जैसे दिग्गज शामिल थे। इन सभी के साथ विराट ड्रेसिंग रूम शेयर करके काफी खुश थे। 

 

चंपक नहीं यहां से मिला विराट को 'चीकू' नाम

4 of 5
विराट कोहली
उस समय दिल्ली की टीम मुंबई में रणजी मैच खेल रही थी। एक शाम विराट ने होटल के पास एक हेयर सैलून देखा और वहां से बाल कटाकर नए लुक में होटल वापस आए। होटल में मौजूद दूसरे खिलाड़ियों से विराट ने अपने नए हेयर कट के बारे में पूछा कि यह कैसा लग रहा है तो दिल्ली के सहायक कोच अजित चौधरी ने जवाब दिया कि कि तुम चीकू लग रहे हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपक नहीं यहां से मिला विराट को 'चीकू' नाम

5 of 5
विराट कोहली
इस दिन से विराट को चीकू के नाम से पुकारा जाने लगा। यह नाम खेल के मैदान में साथी खिलाड़ियों के बीच कोहली की पहचान बन गया। चीकू नाम से पुकारे जाने पर विराट को बुरा भी नहीं लगता। अब चौधरी कहते हैं कि ‘वह उस समय घरेलू क्रिकेट सर्किट में पैर जमाने की कोशिश में था। उसे तवज्जो मिलना अच्छा लगता था। मैंने इतना प्रतिस्पर्धी युवा इससे पहले नहीं देखा था। वह रन और तवज्जो का भूखा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें