जब हालिया दौरे पर इंग्लैंड की टीम भारत आई तब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान के सामने केवल दो लक्ष्य थे। पहला भारत के इंग्लैंड के हाथों मिली लगातार तीन पराजयों के दौर से बाहर लाना और दूसरा इंग्लैंड के खिलाफ अपने प्रदर्शन में बदलाव लाना।
विज्ञापन
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
2 of 11
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
इंग्लैंड के भारत दौरे से पहले सबसे अधिक चर्चा का विषय कुक की टीम के खिलाफ विराट का प्रदर्शन ही था। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ करियर में सबसे खराब प्रदर्शन किया है। उनका इंग्लैंड के खिलाफ औसत 20.12 का है और यह साल 2014 के इंग्लैंड दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन की देन है। जहां ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों को खेलने में उन्हें बहुत दिक्कत पेश आई।
विज्ञापन
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
3 of 11
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
लेकिन मौजूदा सीरीज में विराट के प्रदर्शन में व्यापक सुधार हुआ है। उन्होंने यह दिखाया है कि उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अपनी तकनीक में आवश्यक बदलाव किया है। राजकोट में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट से पहले विराट ने कहा था कि इंग्लैंड में मिली असफलता ने उन्हें खेल के स्तर में सुधारने में मददगार साबित हुई।
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
4 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
इस सुधार की पहली झलक 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे में देखने को मिली। जहां सीरीज में विकार ने चार शतक बनाए। अपनी बल्लेबाजी के दम पर विराट ने बतौर कार्यवाहक कप्तान जीत दिला ही दी थी।
विज्ञापन
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
5 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
उनकी बल्लेबाजी की तकनीक में बदलाव सचिन तेंदुलकर की देखरेख में हुआ था। जिसके लिए विराट ने सचिन की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया था। साल 2014 के इंग्लैंड दौरे से से वापस आने के बाद विराट ने मुंबई में कुछ समय सचिन के साथ बिताया था।
विज्ञापन
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
6 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
विराट बताते हैं कि इंग्लैंड से वापस आकर मैं दस दिनों के लिए मुंबई गया। मैंने उनसे बात की। उन्होंने मेरे साथ ये वक्त बिताया। सचिन ने विराट से कहा कि मैंने तुम्हें इंग्लैंड में खेलता देखा और मुझसे कहा कि इस स्तर पर कुछ तकनीकी चीजों की बहुत जरूरत होती है। सचिन ने विराट को बताया कि जब तक आप क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हो वहां किसी भी चीज के बारें में अनिश्चित्तता की स्थिति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
7 of 11
विराट कोहली
- फोटो : getty
सचिन ने विराट से कहा कि जिस तरह स्पिन गेंदबाज को तुम डिफेंड करते हो उसी तरह तेज गेंदबाज को आगे निकलकर खेला करो ऐेसा करने पर तुम स्विंग और सीम का सामना करने या फिर तुम जो करना चाहो वह करने की स्थिति में पहुंच जाओगे। इस दौरान हमने इस विषय पर बहुत सारी बातें कीं। सचिन की सलाह मेरे काम आई और मेरे प्रदर्शन में सुधार आया।
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
8 of 11
विराट कोहली
- फोटो : PTI
उसके बाद विराट ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। उसके बाद 31 टेस्ट पारियों में विराट ने 54.80 की औसत से रन बनाए। इसी दौरान विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वेस्टइंडीज में और न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर में दोहरा शतक जड़ा।
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
9 of 11
विराट कोहली
- फोटो : PTI
टेस्ट मैचों के पहले विराट की तैयारी के तरीके में बदलाव में भी विराट की भूमिका रही है। विराट ने कहा, टेस्ट क्रिकेट में ऐसे बहुस खिलाड़ी हैं जो मैदान में उतरने से पहले 200-300 बॉल्स को हिट करना चाहते हैं। मुझे ऐसा लगता है कि मैं भी अपनी क्षमता से अधिक मशक्कत करूं क्योंकि मैं बेहतर प्रदर्शन के लिए आतुर रहता हूं। इसके लिए यदि मुझे अपने रूटीन से अधिक अभ्यास भी करना पड़े तो मैं तैयार हूं। लेकिन सचिन ने मुझे बताया कि मानसिक तौर पर संतुलित रहना कितना जरूरी है।
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
10 of 11
टेस्ट मैच के दौरान शॉट लगाते कप्तान विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
सचिन के मुताबिक यदि आपका मन बॉल को हिट करने का नहीं है तो ऐसा न करें। ऐसी स्थिति में नेट सेशन के दौरान पसीना बहा रहे अन्य खिलाड़ियों की तरफ नहीं देखना चाहिए। यदि आप अनमने ढंग से आप ऐसा करते है तो आप कुंठित(फ्रस्टेट) महसूस करने लगेंगे। उनकी सलाह का मुझे बहुत फायदा हुआ।
किस 'विराट' संकट में क्रिकेट के भगवान के पास जाना पड़ा था कोहली को
11 of 11
विराट कोहली
- फोटो : PTI
जब आप अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आप यह सुनिश्चित करते हैं कि सारी चीजें आपके फेवर में हों। कईबार आप अपने निर्णय लेना चाहते हैं और आपने इससे पहले कई मैच खेले हैं। सचिन ने इतने सालों तक क्रिकेट खेली है तो आपकी निरंतरता और आशाओं का आपके प्रदर्शन में बड़ी भूमिका होती है। तब से मैं वही करने लगा मैं जो करना चाहता हूं।