आज टीम इंडिया में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका जन्म सचिन के डेब्यू के बाद हुआ लेकिन इनमें कुछ खुशनसीब ऐसे भी हैं जिन्हें उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का और उनके साथ बल्लेबाजी करने और वक्त गुजारने का मौका मिला, लेकिन क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन अपने से जूनियर खिलाड़ियों के साथ किस तरह सहज और दोस्ताना व्यहवार करते थे इस बात का खुलासा हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दिए इंटरव्यू में टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने किया।
विज्ञापन
विराट ने सचिन के बारे में किया ऐसा खुलासा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
2 of 5
इस इंटरव्यू में विराट ने कुछ ऐसी बातों का खुलासा भी किया जो भारतीय परंपरा के लिहाज से भले ही सही न हो लेकिन इनसे सचिन का बड़प्पन जाहिर होता है। विराट ने बताया कि सचिन उनके सामने इस तरह की एक असहज स्थिति उस वक्त खड़ी हो गई थी जब सचिन ने उन्हें पहली बार ड्रिंक के लिए ऑफर किया था।
विज्ञापन
विराट ने सचिन के बारे में किया ऐसा खुलासा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
3 of 5
कोहली ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दिए एक इंटरव्यू में बताया, "भारत में सीनियर खिलाड़ियों के सामने यह कहना मुश्किल होता है कि आप ड्रिंक करते हैं या पार्टी करते हैं। एक पार्टी के दौरान जब सचिन ने मुझे ड्रिंक ऑफर की तो मैंने कहा कि मैं ड्रिंक नहीं करता, लेकिन वह मुझ पर लगातार ड्रिंक के लिए दबाव डालने लगे, जिसके बाद मैंने अचानक कहा कि मैं चार आइस क्यूब के साथ ड्रिंक लूंगा।"
विराट ने सचिन के बारे में किया ऐसा खुलासा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
4 of 5
सचिन से अपनी पहली मुलाकात के बार में कोहली ने बताया "मैं जब 12 साल का था तो मुझे पहली बार एक होटल में उन्हें देखने का मौका मिला था, लेकिन मैं उनसे बात करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया था।" इसके बाद मुझे उनसे मिलने का मौका तब मिला जब मैं अंडर-19 टीम का हिस्सा था।
विराट ने सचिन के बारे में किया ऐसा खुलासा, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान
5 of 5
दूसरी मुलाकत पर उन्होंने बताया "मुझे याद नहीं कि उस मुलाकात के दौरान उन्होंने क्या कहा था, यह मेरे लिए सपने जैसा था क्योंकि जिसे देखते हुए क्रिकेट खेलना शुरू किया और वह आपके सामने खड़ा हो तो यह किसी सपने की तरह होता है।"