फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आखिरी गेंद पर चैंपियन बना मुंबई, देखिए सांस थाम देने वाले मैच के एक-एक बॉल का रोमांच

Mon, 13 May 2019 12:48 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
मुंबई - फोटो : social media
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में मुंबई ने चेन्नई को हराकर बाजी मार ली। इसी के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई के नाम IPL के चार खिताब भी हो गए हैं।

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई को हराते हुए मुंबई ने रिकॉर्ड जीत अपने नाम की। हालांकि मुंबई के लिए ये जीत इतनी आसान नहीं थी और आखिरी गेंद पर ही उसे जीत नसीब हुई।
 
विज्ञापन

2 of 8
मलिंगा - फोटो : social media
मुंबई के 149 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवरों में सिर्फ 148 रन ही बना पाई और 1 रन से मैच हार गई। 

आईए जानते हैं आखिरी ओवर के उस रोमांच के बारे में जिसने सभी की सांसे रोककर रख दी।
विज्ञापन

3 of 8
lasith malinga - फोटो : social media
दरअसल चेन्नई को जीत के लिए आखिरी ओवर में 9 रनों की दरकार थी और रोहित ने गेंदबाजी के लिए अपने सबसे अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा को बुलाया। चेन्नई की तरफ से क्रीज पर मौजूद थे शेन वॉटसन और रविन्द्र जडेजा।

पहली गेंद: मलिंगा की यॉर्कर गेंद पर वाटसन में 1 रन लिया (चेन्नई: 8 रन)

4 of 8
मलिंगा आईपीएल - फोटो : social media
दूसरी गेंद: मलिंगा की नीची फुल टॉस गेंद पर जडेजा ने भागकर 1 रन लिया (चेन्नई: 7 रन)  
विज्ञापन

5 of 8
lasith malinga
तीसरी गेंद: मलिंगा की एक और यॉर्कर गेंद पर वॉटसन ने वाइड लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेलकर 2 रन लिया। (चेन्नई: 5 रन)
विज्ञापन

6 of 8
शेन वॉटसन - फोटो : ipl
चौथी गेंद: मलिंगा की फिर से वॉटसन को यॉर्कर गेंद लेकिन वाटसन ने उसे डीप पॉइंट की तरफ खेला और 2 रन लेने के लिए भागे लेकिन पांड्या के सटीक थ्रो और डीकॉक की शानदार विकेटकीपिंग के वजह से वॉटसन रनआउट हो गए।  (चेन्नई: 4 रन)
 
विज्ञापन

7 of 8
लसिथ मलिंगा - फोटो : PTI
पांचवीं गेंद: बल्लेबाजी करने के लिए आए शार्दुल ठाकुर ने मलिंगा की फुल टॉस गेंद पर डीप बैकवर्ड स्क्वायर की तरफ शॉट खेला और दो रन ले लिए। (चेन्नई: 2 रन)
विज्ञापन

8 of 8
मलिंगा और बुमराह - फोटो : self
आखिरी गेंद: मलिंगा की सटीक यॉर्कर जो ठाकुर के पैड पर लगी और अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया। इसी के साथ मुंबई ने 1 रन से मैच जीतकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें