फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कितना कमाती हैं चीयरलीडर्स, मैच फीस के अलावा ऐसे होती है अतिरिक्त कमाई

Fri, 29 Mar 2019 05:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
cheerleaders
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का आगाज हो चुका है। क्रिकेट और अनलिमिटेड रोमांच के अलावा अगर कोई चीज इस टूर्नामेंट को खास बनाती है तो वह है ग्लैमर का तड़का। बॉलीवुड हस्तियों से लेकर चीयरलीडर्स तक, ये कुछ ऐसे तत्व हैं जो इंडियन टी-20 लीग को इस देश में खेले जाने वाले दूसरे टूर्नामेंट से अलग बनाते हैं। ऐसे में आइए अपनी टीम का मनोबल बढ़ाने वाली इन चीयरलीडर्स के बारे में कुछ जरूरी बातें जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
CHEERLEADER
चीयरलीडर्स की कमाई क्या है? चीयर्सलीडर्स को एक मैच के लिए कितने रुपये मिलते हैं? और कौन सी टीम उन्हें सबसे ज्यादा पैसे देती है और कौन सी टीम सबसे कम पैसे देती है? इन सब बातों के बार में जरा विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
CHEERLEADER
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीयरलीडर्स को हर मैच में 6000 रुपये प्रति मैच दिए जाते हैं। साथ ही मैच जीतने पर चीयर्सलीडर्स को 3000/- रुपए और साथ ही बोनस भी दिया जाता है। इसके अलावा फ्रेंचाइजी की तरफ से आयोजित पार्टी और अपियरेंस का अलग से पैसा मिलता है।
 

4 of 8
आईपीएल चीयरलीडर्स - फोटो : InfoTimes
पार्टीज में अलग से परफॉर्म करने के लिए इन्हें 5000/- रुपये से लेकर 12000/- रुपये तक मिलते हैं। वहीं चीयर्सलीडर्स को अलग से 5000/- रुपये फोटोशूट के लिए भी दिए जाते है।
 
विज्ञापन

5 of 8
cheerleaders
रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता सबसे ज्यादा मेहनताना देने वाली प्रैंचाइजी है। कोलकाता ने पिछले साल चीयर्सलीडर्स की फीस में 15% से 25% का इजाफा भी किया था।
 
विज्ञापन

6 of 8
Cheerleaders
कोलकाता अपनी चीयर्सलीडर्स को हर मैच के लिए सबसे ज्यादा 12 हजार रुपये देती है। इसके बाद बैंगलोर का नंबर आता है, जो चीयर्सलीडर्स को 10000/- रुपये प्रति मैच देता है।

यह भी पढ़ें: चीयरलीडर्स की दुनिया का पूरा सच, IPL में सैलरी से लेकर जिंदगी की असल हकीकत
 
विज्ञापन

7 of 8
CHEERLEADERS
मैच फीस के अलावा सभी टीमें बोनस के रुप में 3000/- रुपये भी देती हैं। वहीं मुंबई की चीयर्सलीडर्स को 7000/- से 8000/- रुपये प्रति मैच मिलता है। साथ ही उनकी कमाई भी मैच फीस के आधार पर तय की जाती है।
 
विज्ञापन

8 of 8
CHEERLEADER
ये आंकड़े इंडियन टी-20 लीग सीजन-10 के आधार पर लिए गए हैं। हर सीजन में लगभग 10 से 20 प्रतिशत की हाइक होती रहती है। जाहिर सी बात है कि ये रकम हर मैच में बढ़ती ही रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें