कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप जीता था। 1983 में यह खिताब दिलाने वाले कपिल दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में शुमार हैं। निचले क्रम में धुंआधार बल्लेबाजी करने वाले कपिल देव ने बॉलिंग ने भी कई दफा कमाल दिखाया है। कपिल की गिनती भारत के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे सफल गेंदबाजों में होती है।
विज्ञापन
जानिए कैसे बने कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज
2 of 8
कपिल देव
- फोटो : ESPN
1994 में कपिल ने नया इतिहास लिखा। कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज बने। 8 फरवरी 1994 को उन्होंने न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रिचर्ड हेडली के 431 टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ा। इस कैच के बाद जश्न का अलग ही माहौल रहा। मैदान में 432 गुब्बार हवा में छोड़े गए और सभी दर्शकों ने मिनटों तक तालियों के साथ कपिल का अभिवादन किया।
विज्ञापन
जानिए कैसे बने कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज
3 of 8
कपिल देव
- फोटो : ESPN
इसके विकेट के बाद दूरदर्शन ने मैच का प्रसारण रोक कर कपिल देव के सम्मान में एक खास गाना भी बजाया, जिसके बोले थे, ‘हकीकत है ये ख्वाब नहीं, कपिल देव का जवाब नहीं।’ करियर के अंत कपिल देव ने 434 विकेट अपने नाम किए। 6 साल तक यह रिकॉर्ड उनके नाम रहा, 2000 में वेस्ट इंडीज के गेंदबाज कार्टनी वाल्श ने तोड़ा। कैसे कपिल देव ने गेंद से लिखा इतिहास का एक अलग अध्याय:
जानिए कैसे बने कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज
4 of 8
प्रमोद्या विक्रमसिंघे
- फोटो : ESPN
430वां विकेट – प्रमोद्या विक्रमसिंघे
श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट में तेज गेंदबाज प्रमोद्या विक्रमसिंघे को आउटकर कपिल देव ने अपने करियर की 430 विकेट पूरे किए। इस विकेट के बाद कपिल रिचर्ड हेडली के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक कदम दूर थे।
विज्ञापन
जानिए कैसे बने कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज
5 of 8
डॉन अनुरासिरी
- फोटो : Getty Images
431वां विकेट – डॉन अनुरासिरी
बेंगलुरु के इसी मैच में कपिल देव ने डॉन अनुरासिरी को आउट कर न सिर्फ श्रीलंका की पारी समेटी, बल्कि भारत को पारी औ 95 रनों से जीत भी दिलाई। इस विकेट ने कपिल देव को रिचर्ड हेडली के बराबर ला खड़ा किया और वो रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर पहुंग गए।
विज्ञापन
जानिए कैसे बने कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज
6 of 8
हसन तिलकरत्ने
- फोटो : Reuters
432वां विकेट – हसन तिलकरत्ने
अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 8 फरवरी 1994 के दिन कपिल देव ने नया इतिहास लिखा। वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। कपिल की गेंद पर जैसे ही संजय मांजरेकर ने हसन तिलकरत्ने का कैच लपका, वो इतिहास के पन्नों में अमर हो गए।
विज्ञापन
जानिए कैसे बने कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज
7 of 8
ब्लैर हार्टलैंड
- फोटो : ESPN
433वां विकेट – ब्लैर हार्टलैंड
न्यूजीलैंड के दौरे पर कपिल ने कीवी ओपनर ब्लैर हार्टलैंड का शिकार करन अपना 433वां शिकार बनाया। यहां से कपिल ने इतिहास नया इतिहास लिखना शुरू किया और हेडली की सरजमीं पर ही उनपर बढ़त बनाई।
जानिए कैसे बने कपिल देव दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज
8 of 8
एडम परोरे
- फोटो : Getty Images
434वां विकेट – एडम परोरे
इस दौरे के इकलौते टेस्ट के दौरान कीवियों की दूसरी पारी में कपिल देव ने एडम परोरे को आउट किया और टेस्ट करियर में 434 विकेट पूरे किए। परोरे कपिल के करियर का आखिरी टेस्ट विकेट रहे और इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया।