रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक सबसे ज्यादा सिंगल चुराने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 8 मैचों में 349 रन बनाने वाले विराट कोहली इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इस दौरान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 113 सिंगल लिए हैं।