दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच जोहानसबर्ग में शनिवार को खेले जा रहे मैच के दौरान ऐसा वाकया हुआ सारे मैदान में अफरा-तफरी मच गई। क्या बल्लेबाज, क्या गेंदबाज अंपायर खेल छोड़कर मैदान पर लेट गए। मैच रेफरी ने मैच को कुछ देर के लिए रोक दिया।
विज्ञापन
2 of 5
दक्षिण अफ्रीका
शनिवार को दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे सीरीज के तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंकाई पारी के 25वें ओवर में अचानक से मधुमक्खियों ने मैदान पर हमला बोल दिया। अचानक से मधुमक्खियों को झुंड को देखकर मैदान पर उपस्थित सभी खिलाड़ी लेट गए और खुद को बचाने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
मैदान में हुई ऐसी घटना, अंपायर सहित सारे खिलाड़ी जमीन पर लेट गए
3 of 5
मधुमक्खियों का हमला
मधुमक्खियां ने काफी देर तक मैदान पर डाले रखा। खिलाड़ी खुद को बचाने के लिए रेंगकर मैदान से बाहर आए। मक्खियों ने विकेटकीपर क्विंटन डि कॉक के हेलमेट को निशाना बनाया और उसपर लिपट गईं।
मैदान में हुई ऐसी घटना, अंपायर सहित सारे खिलाड़ी जमीन पर लेट गए
4 of 5
मधुमक्खियों का हमला
मक्खियों को हटाने के लिए बहुत से प्रयास किए गए। उन्हें हटाने के लिए कोल्ड ड्रिंक डाली गई, लेकिन इसका भी उनपर असर नहीं हुआ तो फायर डिस्पेंसर की मदद ली गई। इसका भी असर मक्खियों पर नहीं हुआ तो मधुमक्खियों को हटाने के लिए विशेषज्ञ की मदद ली गई। इस दौरान तकरीबन 1 घंटे का वक्त निकल गया।
मैदान में हुई ऐसी घटना, अंपायर सहित सारे खिलाड़ी जमीन पर लेट गए
5 of 5
मधुमक्खियों का हमला
अंततः मैच शुरु हुआ। श्रीलंकाई पारी 39.2 ओवर में 163 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 32 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज ड्वेन प्रि
टोरियस को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रिटोरियस ने 7 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।