फटाफट क्रिकेट के फैंस को आईपीएल की नीलामी का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इस बार यह इंतजार थोड़ा बढ़ गया, मगर सब्र का फल मीठा ही होता है। इस बार की नीलामी में 300 से अधिक खिलाड़ियों की बोली लगेगी और फैंस इस मंडी पर टकटकी लगाकर देखेंगे। हर टीम अपने लिए बढ़िया से बढ़िया खिलाड़ी चुनने के लिए जंग लड़ेंगे।
विज्ञापन
इस आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों के लिए छिड़ सकती हैं जंग
2 of 8
केविन पीटरसन
- फोटो : getty
एक मैच में सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी खेल सकते हैं, मगर फिर भी हर टीम बड़े नामों को अपने साथ जोड़ना चाहती है। ज्यादा विदेशी खिलाड़ी न रख पाने के कारण टीमों ने इस साल कई विदेशी खिलाड़ियों को रीलीज कर अपनी टीम के संतुलन को और बढ़ाने की कोशिश की है। केविन पीटरसन ने खुद को निलामी से बाहर कर लिया है, मगर फिर भी सभी टीमें इन बड़े विदेशी खिलाड़ियों के लिए जंग लड़ेंगी:
विज्ञापन
इस आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों के लिए छिड़ सकती हैं जंग
3 of 8
कोरी एंडरसन
- फोटो : getty
कोरी एंडरसन
आईपीएल के दौरान ऑलराउंडर्स की मांग चरम सीमा पर रहती है। यदि ऑलराउंडर ऐसा हो, जिसके नाम क्रिकेट का सबसे तेज शतक रहा हो, तो क्या कहने। कोरी एंडरसन ऐसा ही नाम है, जो न्यूजीलैंड के लिए मध्यम गति से गेंदबाजी भी कर सकते हैं। मुंबई से बिछड़ने के बाद एंडरसन कई टीमों के लिए तुरुप्प का इक्का साबित हो सकते हैं।
इस आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों के लिए छिड़ सकती हैं जंग
4 of 8
इमरान ताहिर
- फोटो : getty
इमरान ताहिर
दिल्ली डेयरडेविल्स ने इमरान को रीलीज किया। टी-20 के नंबर-1 गेंदबाज को छोड़ना समझ के परे है, मगर ताहिर एक क्वालिटी स्पिनर हैं। ताहिर किसी भी बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ तोड़ सकते हैं। ऐसे में ताहिर भी कई टीमों की मांग में हो सकते हैं। ताहिर ने पिछले 2-3 सत्रों में भारतीय पिचों पर काफी प्रभाव छोड़ा है।
विज्ञापन
इस आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों के लिए छिड़ सकती हैं जंग
5 of 8
क्रिस जॉर्डन
क्रिस जॉर्डन
टी-20 में अंतिम 5 ओवरों में जमकर रन बनते हैं। इंग्लैंड के इस बॉलर को डेथ स्पेशलिस्ट गेंदबाज को रॉयल चेलेंजर्स ने अपने से अलग किया है। अपनी यॉर्कर और स्लो गेंदों से टी-20 क्रिकेट में अलग पहचान बनाने वाले जॉर्डन पर कई टीमों की नजर होगी। हालांकि इस टी-20 सीरीज और पिछले आईपीएल जॉर्डन प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
विज्ञापन
इस आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों के लिए छिड़ सकती हैं जंग
ऑयन मॉर्गन
इंग्लैंड की सीमित ओवरों के कप्तान मॉर्गन आईपीएल में खासे सफल रहे हैं। भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में शानदार शतक जड़ने वाले मॉर्गन आईपीएल में 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं। इंग्लैंड के मध्यक्रम की रीढ़ मॉर्गन तेजी से रन भी बना सकते हैं और पारी भी संभाल सकते हैं। फिनिशर तलाश रही टीमों के लिए मॉर्गन बड़े खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
इस आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों के लिए छिड़ सकती हैं जंग
7 of 8
मिचेल जॉनसन
- फोटो : Sky Sports
मिचेल जॉनसन
हाल ही में संपन्न हुई बिग बैश लीग में जॉनसन ने दिखा दिया कि वो किस मिट्टी के बने हैं। पर्स स्कॉचर्स के इस बूढ़े शेर ने सेमीफाइनल में 4 ओवर में मात्र 3 रन दिए और 4 विकेट झटके। फाइनल में भी जॉनसन के 4 ओवरों में सिर्फ 12 रन ही बने। किंग्स इलेवन पंजाब को जॉनसन को अलग करने पर अफसोस जरूर होगा, मगर उन्हें एक बार फिर इस खिलाड़ी पर दांव लगाना चाहिए।
इस आईपीएल नीलामी में इन खिलाड़ियों के लिए छिड़ सकती हैं जंग
8 of 8
बेन स्टोक्स
- फोटो : Cricbuzz
बेन स्टोक्स
मौजूदा समय में दुनिया के अव्वल ऑलराउंडरों में शुमार बेन स्टोक्स पर यकीनन हर टीम दांव लगाना चाहेगी। एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बाद स्टोक्स ने उनकी जगह बखूबी निभाई है। बैट और बॉल, दोनों से ही शानदार प्रभाव डालने वाले स्टोक्स बेहद असरदार होंगे। युवराज सिंह का भी मानना है कि स्टोक्स इस साल की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।