कोविड-19 की वजह से कई महीनों से बंद पड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंटों की लंबे समय बाद शानदार अंदाज में वापसी हो गई है। इसकी शुरुआत इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट मैच के रूप में हुई। कोरोना काल में कई बदलावों के साथ खाली स्टेडियम में हुए मैच में कप्तान जेसन होल्डर के नेतृत्व में वेस्टइंडीज की टीम ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया। जेसन होल्डर द्वारा मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने का इनाम भी अब उन्हें आईसीसी की रैंकिंग में मिला है।