फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में लॉन्च हुई Hyundai की नई Tucson आपके लिए कैसी है? पढ़ें 10 बड़ी बातें

Tue, 14 Jul 2020 07:06 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India
Hyundai Tucson 2020 भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की प्रीमियम फ्लैगशिप प्रीमियम एसयूवी है। यह कार पांच वेरिएंट्स में आती है। कंपनी ने इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में लॉन्च किया है। यह कार चार रंगों में आती है। इनमें पोलर व्हाइट, टाइफून सिल्वर, फैन्टम ब्लैक, स्टैरी नाइट कलर वेरिएंट शामिल हैं। इसके लुक में कॉस्मैटिक बदलाव किया गया है। इसमें सिग्नेचर कैसकैड डिजाइन वाला क्रोम फ्रंट ग्रिल दिया है। इसमें पेंटा प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैप्स के साथ एलईडी डीआरएल और एलईडी टेल लैंप्स दिया गया है। इसके अलावा इसमें R18 डायमंड कट अलॉय व्हील्स और ट्रिम क्रोम एग्जॉस्ट दिया गया है। कार के अंदर ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। इसका स्टिज्ड डैशबोर्ड कार की कैबिन को प्रीमियम फील देता है। 

हम आपको इस कार से जुड़ी 10 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India

इंजन और पावर परफॉर्मेंस

Hyundai Tucson 2020 भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में आती है।  
  • पेट्रोल इंजन: इसमें पावर के लिए 2 लीटर का 4-सिलिंडर वाला ड्यूल VTVT के साथ DOHC इंजन दिया गया है। इसका 1999 सीसी का इंजन 6200 आरपीएम पर 152 PS की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 192 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।
  • डीजल इंजन: इसमें पावर के लिए 2 लीटर का 4-सिलिंडर वाला e-VGT के साथ DOHC इंजन दिया गया है। इसका 1995 सीसी का इंजन 4000 आरपीएम पर 185 PS की मैक्सिमम पावर और 1750-2750 आरपीएम पर 400 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

कितने लोग बैठ सकते हैं?


Hyundai Tucson 2020 में एक साथ पांच लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India

डायमेंशन


Hyundai Tucson 2020 की लंबाई 4480 मिलीमीटर, चौड़ाई 1850 मिलीमीटर और ऊंचाई 1660 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2670 मिलीमीटर है।


फ्यूल टैंक


Hyundai Tucson 2020 में 62 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।


फर्स्ट-इन-सेगमेंट


फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स की बात करें तो इसमें ह्यूंदै ब्लू लिंक, इनफिनिटी प्रीमियम साउंड सिस्टम (8-स्पीकर्स), हाईट एडजस्टेबल हैंड्स-फ्री पावर टेलगेट, 8-वे पावर अडजस्टेबल पैसेंजर सीट, वायरलेस फोन चार्जर, ट्विन क्रोम एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।


सेफ्टी फीचर्स


सुरक्षा की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग्स, ब्रेकिंग के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इंटेलिजेंट ट्रेक्शन कंट्रोल के साथ ईएससी और वीएसएम, हिल-असिस्ट, टीपीएमएस और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स दिए गए हैं। 

4 of 5
Hyundai Tucson 2020 - फोटो : Hyundai India

सस्पेंशन


Hyundai Tucson 2020 के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ MacPherson Strut सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ मल्टी-लिंक सस्पेंशन लगा है। इसमें गैस टाइप शॉक अबजॉर्बर दिया है।

ब्रेकिंग


Hyundai Tucson 2020 के फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत


Hyundai Tucson 2020 पांच पावर ट्रिम में उपलब्ध है।

पेट्रोल इंजन (वेरिएंट्स की कीमतें)

  • GL (O): 22.30 लाख रुपये
  • GLS: 23.52 लाख रुपये

डीजल इंजन (वेरिएंट्स की कीमतें)

  • GL(O): 24.35 लाख रुपये
  • GLS: 25.56 लाख रुपये
  • GLS 4WD: 27.03 लाख रुपये
सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें