फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल, टेस्ट के बाद वनडे खिलाड़ियों पर गिरी गाज 

Thu, 24 Nov 2016 12:18 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑस्ट्रेलिया 2015 - फोटो : getty
विश्वचैंपियन ऑस्ट्रेलिया आजकल अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली 2-0 की हार ने पूरे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत को बुरी तरह से झकझोर दिया है। किसी ने कल्पना नहीं की था कि ऑस्ट्रेलिया को ऐसे दिन भी देखने पड़ेंगे। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल, टेस्ट के बाद वनडे खिलाड़ियों पर गिरी गाज 

2 of 6
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : getty
दिसंबर माह में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली चैपल-हेडली ट्रॉफी वनडे सीरीज के लिए बुधवार को ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी। टेस्ट के बाद वनडे टीम में भी बदलाव किया गया है। एक तरफ जहां तूफानी बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस की वापसी हुई है वहीं दूसरा तरफ पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हिल्टन कॉर्टराइट को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है। 

 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल, टेस्ट के बाद वनडे खिलाड़ियों पर गिरी गाज 

3 of 6
ट्रेवर होंस
कमिंस ने अपना आखिरी मैच इसी साल सितंबर में खेला था वहीं मैक्सवेल को खराब फॉर्म के कारण टीम से बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। टीम के चयन के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंतरिम मुख्य चयनकर्ता ट्रेवर होंस ने कहा कि हिल्टन मध्यम गति के आक्रामक तेज गेंदबाज हैं और अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। वह आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के उभरते सितारे हैं। हम पिछले कुछ समय से उनपर नजर रखे हुए हैं।

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल, टेस्ट के बाद वनडे खिलाड़ियों पर गिरी गाज 

4 of 6
ट्रेवर होंस
कमिंस की टीम में वापसी के बारे में उन्होंने कहा, कमिंस का ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापस आना बेहद अच्छी बात है। यह उनके लिए बुरा दौर रहा है लेकिन हमें उम्मीद है कि आगामी सीरीज में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच खेले जाने हैं। ये मैच चार, छह, और नौ दिसंबर को खेले जाएंगे। 

 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल, टेस्ट के बाद वनडे खिलाड़ियों पर गिरी गाज 

5 of 6
स्टीव स्मिथ - फोटो : getty
ऑस्‍ट्रेलियाई टीम को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 0-5 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टेस्ट सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद तीसरे टेस्ट मैच के लिए टेस्ट टीम में छह बदलाव किए गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल, टेस्ट के बाद वनडे खिलाड़ियों पर गिरी गाज 

6 of 6
Au
 32 साल बाद एक साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम में इतने बड़े बदलाव किए गए हैं। इनमें चार नए खिलाड़ियों मैथ्यू रेनशॉ, पीटर हैंड्सैकॉम्ब, निक मेडिन्सन और चाड सेयर्स को शामिल किया। इनके अलावा विकेटकीपर मैथ्यू वेड और तेज गेंदबाज जेक्सन बर्ड की टीम में वापसी हुई।

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, एरॉन फिंच, जॉर्ज बैली, ट्रेविस हेड, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल मार्श, हिल्टन कार्टराइट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), जेम्स फॉल्कनर, मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोस हाजलेवुड, एडम जम्पा।
​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें