आईसीसी और बीसीसीआई के बीच लगातार मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। आईसीसी ने भारत के खिलाफ ऐसा निर्णय दिया है जिसके कारण भारत विरोध स्वरूप अगले साल इंग्लैंड में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से नाम वापस ले सकता है।
विज्ञापन
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?
2 of 8
शशांक मनोहर
- फोटो : getty
आईसीसी ने साल 2016 में पाकिस्तान के द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलने की सजा टीम इंडिया को दी है। सीरीज नहीं खेलने के कारण आसीसीसी ने टीम इंडिया के 6 रेटिंग अंक काट लिए हैं जिसका असर उसकी रैंकिंग पर पड़ा है। इस निर्णय के कारण अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता वाली बीसीसीआई और शशांक मनोहर की अध्यक्षता वाली आईसीसी के बीच संबंधों में और अधिक कड़वहट आ गई है। इससे पहले लोढ़ा कमेटी और अन्य मुद्दों पर दोनों के बीच खींचतान हो रही है।
विज्ञापन
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?
3 of 8
मिताली राज
- फोटो : ESPN
मामला यह है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तय कार्यक्रम के अनुसार इसी साल 1 अगस्त से 31 अक्टूबर तक द्विपक्षीय सीरीज खेलनी थी। लेकिन भारतीय टीम ने सीरीज खेलने से इंकार कर दिया था। इसके कारण उसके 6 अंक काट लिए गए। महिला क्रिकेटरों को नियमों का हवाला देकर ‘आसान निशाना’ बनाये जाने के विरोध में संभावना है कि भारत की पुरूष टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाली चैंपियन्स ट्रॉफी में नहीं खेले।
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?
4 of 8
पाकिस्तान
- फोटो : social media
आईसीसी के रवैये से बीसीसीआई नाराज है और और उसने आईसीसी के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया जो इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी सीरीज के लिए सरकार की मंजूरी की आवश्यक्ता होती है। आईसीसी के चेयरमैन इस बात को अच्छी तरह से समझते हैं।
विज्ञापन
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?
5 of 8
पाकिस्तान क्रिकेट
- फोटो : getty
बीसीसीआई के एक अधिकारी का कहना है कि गुप्त मकसद से उठाया गया यह कदम पाकिस्तान के हाथों में खेलने की कोशिश है। इसके बाद वो कहेंगे कि यदि दोनों देशों की महिला क्रिकेट टीमें आपस में खेल सकती हैं तो पुरूष टीम क्यों नहीं। यदि आईसीसी ने अपना फैसला नहीं बदला तो हमारी पुरूष टीम भी महिला टीम के साथ है और वे चैंपियन्स ट्रॉफी में नहीं खेलेगी।
विज्ञापन
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?
6 of 8
पाकिस्तान
- फोटो : social media
आईसीसी कहा गया है, इन मैचों का आयोजन एक अगस्त से 31 अक्तूबर 2016 के बीच होना था लेकिन इसके लिए कोई औपचारिक कार्यक्रम तैयार नहीं किया गया था। अततः इनका आयोजन नहीं हुआ और तकनीकी समिति ने फैसला दिया कि आईसीसी महिला चैंपियनशिप के नियमों के अनुसार पाकिस्तान को तीन में से प्रत्येक मैच के लिये दो अंक मिलेंगे जबकि 50 ओवरों के इन प्रत्येक मैच के लिए भारत के शून्य अंक होंगे। इसी हिसाब से इसका नेट रन रेट जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?
7 of 8
टीम इंडिया
- फोटो : getty
तकनीकी समिति ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच वर्तमान रिश्तों में यह संवेदनशील मसला है लेकिन वह इस नतीजे पर पहुंचा है कि बीसीसीआई इस सीरीज में नहीं खेलने के लिए स्वीकार्य वजह नहीं दे पाया।
आईसीसी और बीसीसीआई के बीच बढ़ी दूरी, चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेलेगी टीम इंडिया ?
8 of 8
शशांक मनोहर
शशांक मनोहर के चेयरमैन बनने के बाद आईसीसी और बीसीसीआई के बीच कई मसलों पर मतभेद उभरते रहे हैं। राजस्व को साझा करने के लिए प्रस्तावित बदलावों से लेकर भारत का कार्यकारी समूह में नहीं होने तक मनोहर का रवैया भारत विरोधी माना जाता है जबकि बीसीसीआई सदस्यों का उनके नेतृत्व पर पूरा विश्वास है।