फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YEAR ENDER 2017: इन 5 गेंदबाजों के सामने बैट्समैनों ने टेके सबसे ज्यादा बार घुटने

Sun, 31 Dec 2017 08:50 AM IST
Presented By: विकास कुमार
विज्ञापन
1 of 6
ashwin and jadeja - फोटो : File
ऑस्ट्रेलिया के ऐतिहासिक मैदान मेलबर्न में इस साल क्रिकेट का आखिरी मैच खेला गया। एक और जहां पूरे साल टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ का बल्ला जमकर बोला, वहीं, कुछ ऐसे गेंदबाज भी रहे, जिनकी गेंदों के सामने बल्लेबाज अपने घुटने ठेकने को मजबूर हुए। आइए जानते हैं, इस साल किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट...
विज्ञापन

2 of 6
nathan lyon - फोटो : File
इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने का कारनाम ऑस्ट्रेलिया के दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने किया। लियोन ने 11 मैचों की 20 पारियों में 23.55 के औसत से 63 विकेट झटके। 2005 के बाद पहला ऐसा मौका है जब कोई ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने में कामयाब रहा। इससे पहले ये कारनाम 2005 में लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने किया था। शेन वॉर्न ने उस साल सबसे ज्यादा 96 विकेट लिए थे। इस साल लियोन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन टीम इंडिया के खिलाफ रहा। लियोन ने बेंगलुरु टेस्ट में 50 देकर 8 भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन

3 of 6
kagiso rabada - फोटो : File
दूसरे नंबर पर रहे साउथ अफ्रीका तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा। रबाडा ने 11 मैच की 20 पारी में 20.28 के औसत से 57 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने तीन बार पारी में पांच विकेट झटके। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 55 रन देकर 6 विकेट का रहा। 
 

4 of 6
ravichandran ashwin - फोटो : File
तीसरे नंबर पर रहे भारत के दिग्गज ऑफ स्पिन आर अश्विन। अश्विन के नाम इस साल 11 मैचों की 21 पारियों में 27.58 के औसत से 56 विकेट रहे। इसके अलावा इस साल अश्विन ने सबसे तेज 300 विकेट लेने का भी कारनामा किया। अश्विन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 41 रन देकर 6 विकेट। 
विज्ञापन

5 of 6
james anderson - फोटो : File
चौथे नंबर पर रहे इग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन। एंडरसन ने 11 टेस्ट मैच की 21 पारियों में 17.58 की औसत से 55 विकेट लिए। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 42 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा। इसके साथ उन्होंने इस साल 500 विकेट लेने के आंकड़े को भी छुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ravindra jadeja - फोटो : File
पांचवें नंबर पर हैं भारत के बाएं हाथ के स्पिनर रवीन्द्र जडेजा। जडेजा ने पूरे साल 10 टेस्ट मैच खेले और इन मैचों की 20 पारियों में 23.05 के औसत से 54 विकेट अपने नाम किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा 63 रन देकर 6 विकेट। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें