टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री चाहते हैं कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले टीम इडिया धर्मशाला में ही अभ्यास करें। टीम इंडिया पिछले दो सालों से लगातार टेस्ट सीरीज जीतती आ रही है। टीम इंडिया के फॉर्म में रहने के बावजूद भी आलोचकों ने दावा किया है कि उनकी वास्तविक परीक्षा तभी होगी जब वो विदेशी दौरे पर जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
team india
- फोटो : File
आगामी 5 जनवरी से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया तीन टेस्ट, 6 वन-डे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके लिए टीम इंडिया को अभ्यास करने की जरूरत है। इसको मद्देनजर रखते हुए टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने धर्मशाला को ही चुना।
विज्ञापन
3 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : BCCI
हाल ही में धर्मशाला में खेले गए तीन वन-डे मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में श्रीलंका ने टीम इंडिया को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने केवल 112 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके जबाव में श्रीलंका ने 3 विकेट खोकर ही मैच जीत गई थी। मैच में टीम इंडिया का सबसे खराब प्रदर्शन रहा 29 रन पर टीम इंडिया 7 विकेट खो चुकी थी। उसके बाद धोनी ने शानदार 65 रन की पारी खेली।
4 of 5
रवि शास्त्री
रवि शास्त्री ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका जाने से पहले टीम इंडिया कम-से-कम एक हफ्ते के लिए धर्मशाला में अभ्यास करेगी। इसके लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एसपीसीए) ने रवि शास्त्री के बयान को कॉन्फॉर्म किया है।
एसपीसीए के अधिकारी ने कहा, 'कोच शास्त्री और टीम मैनेजमेंट ने इसके लिए गहन रूची दिखाया। वो यहां दक्षिण अप्रीका दौरे से पहले कुछ ट्रेनिंग सेशन क लिए शॉर्ट कैम्प रखेंगे। हम इसके लिए तैयार हैं और हमें खुशी होगी कि बीसीसीआई के निर्देशानुसार हम खिलाड़ियों को होस्ट करेंगे।'