9 नबंबर को भारत और इंग्लैंड के बीच 28 साल बाद पांच मैंचों की सीरीज का आगाज राजकोट में हो रहा है। लेकिन यह मैच इंग्लैंड के एक खिलाड़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। राजकोट में इंग्लैंड का 19 वर्षीय खिलाड़ी नया इतिहास रचने जा रहा है। आइए जानते हैं कौन है यह खिलाड़ी कौन है और इसके बारे में इतनी चर्चा क्यों हो रही है।
विज्ञापन
राजकोट टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा यह खिलाड़ी
2 of 6
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
हसीब हमीद नाम के इंग्लैंड के इस खिलाड़ी का नाम पिछले महीने तब आया था जब बांग्लादेश दौरे पर इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स द्वारा आतंकी हमले के डर से नाम वापस लेने के बाद इस 19 वर्षीय युवा बल्लेबाज को इंग्लिश टीम में शामिल किया गया था। उम्मीद थी कि यह युवा बांग्लादेश के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करेगा, लेकिन हमीद को बांग्लादेश में अंतिम 11 में जगह नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
राजकोट टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा यह खिलाड़ी
3 of 6
हसीब हमीद
राजकोट में खेले जाने वाले भारत-इंग्लैंड के बीच सीरीज के पहले टेस्ट के लिए हमीद को अंतिम ग्यारह में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। यदि हमीद को राजकोट में टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलता है तो वह इंग्लैंड की तरफ टेस्ट क्रिकेट में ओपनिंग करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। वर्तमान में हसीब की उम्र सिर्फ 19 वर्ष 296 दिन है।
राजकोट टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा यह खिलाड़ी
4 of 6
हसीब हमीद
इसके साथ ही हसीब इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले पांचवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन जाएंगे। हसीब 1949 के बाद इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे। इससे पहले 1949 में 18 साल की उम्र में ब्रायन क्लोज ने इंग्लैंड की टेस्ट कैप हासिल की थी। 67 साल बाद वह दूसरे खिलाड़ी होंगे, जो 20 साल से कम की उम्र में इंग्लैंड की टेस्ट कैप पहनेगा।
विज्ञापन
राजकोट टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा यह खिलाड़ी
5 of 6
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड
हसीब हमीद इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट से लंकाशायर के लिए खेलते हैं और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि माइकल आथर्टन के बाद से इस काउंटी क्लब ने अब किसी ओपनिंग बल्लेबाज को जन्म दिया है। आर्थटन ने साल 2001 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।
हसीब का जन्म बोल्टन में हुआ था। कम उम्र में शानदार बल्लेबाजी व घरेलू क्रिकेट में हाल के अच्छे आंकड़ों को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें मौका देने का फैसला किया। इस सीजन काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन में लंकाशायर की ओर से खेलते हुए 52 के औसत से 1129 रन बनाए। उन्हें पहले बांग्लादेश, उसके बाद भारत दौरे पर जाने वाली टीम में शामिल किया गया।