दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेट जॉर्ज ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के तीसरे दिन यह मैदान एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना।
विज्ञापन
दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर!
2 of 7
हाशिम अमला
इस मैदान पर जैसे ही दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हाशिम अमला नुवान प्रदीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए उनका नाम क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया। वह टेस्ट क्रिकेट इतिहास में एलबीडब्ल्यू आउट होने वाले 10 हजारवें खिलाड़ी बने। 1877 से लेकर 2016 तक 2243 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें हर मैच में तकरीबन 4.45 या कहें पांच खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू आउट होते हैं।
विज्ञापन
दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर!
3 of 7
- फोटो : P
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाज सबसे अधिक कैच आउट होते हैं। आज तक 40,460 खिलाड़ी कैच हुए हैं। जबकि 14,545 बल्लेबाज बोल्ड हुए हैं। टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले एलबीडब्ल्यू आउट होने वाले खिलाड़ी इंग्लैंड के जॉर्ज उलियट थे। उन्हें 1877 में खेले गए पहले अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के नैट थॉमसन ने एलबीडब्ल्यू आउट किया था।
दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर!
4 of 7
इंग्लैंड
- फोटो : getty
सबसे ज्यादा बार एलबीडब्ल्यू आउट होने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाम दर्ज है। इंग्लिश बल्लेबाज सर्वाधिक 2030 बार एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया(1505), वेस्टइंडीज(1362), न्यूजीलैंड (1063), भारत(1012), पाकिस्तान(927), दक्षिण अफ्रीका(863), श्रीलंका(578), जिंबाब्वे(362), बांग्लादेश(295) का स्थान है।
विज्ञापन
दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर!
5 of 7
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
सबसे ज्यादा बार एलबीडब्ल्यू आउट होने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन अपने करियर में 63 बार पगबाधा आउट हुए हैं। उनके बाद वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और इंग्लैंड के ग्राहम गूच का नाम आता है। दोनों क्रमश: 55 और 50 बार टेस्ट क्रिकेट में एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
विज्ञापन
दस हजारवीं बार इस तरह आउट हुआ टेस्ट क्रिकेटर!
6 of 7
अनिल कुंबले
- फोटो : getty
गेंदबाजों में एलबीडब्ल्यू के जरिए विकेट हासिल करने वालों में भारत के अनिल कुंबले सबसे आगे हैं। कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 619 विकेट हासिल किए जिनमें से 156 विकेट उन्होंने एलबीडब्ल्यू के जरिए लिए। उनके बाद मुथैया मुरलीधन का नंबर आता है, जिन्होंने अपने रिकॉर्ड 800 विकेटों में से 150 विकेट एलबीडब्ल्यू के जरिए हासिल किए। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न हैं जिन्होंने अपने कुल 708 विकटों में से 138 विकेट पगबाधा से लिए हैं।
क्रिकेट खेलने वाला तकरीबन हर खिलाड़ी एलबीडब्ल्यू का शिकार होता है। लेकिन विश्व क्रिकेट में ऐसा भी बल्लेबाज हुआ है जो अपने पूरे करियर में कभी एलबीडब्ल्यू आउट नहीं हुआ। वो खिलाड़ी हैं आस्ट्रेलिया के जोए डार्लिग। जोए ने 1884 से 1905 के बीच आस्ट्रेलिया के लिए कुल 34 टेस्ट खेले, लेकिन इस दौरान वह कभी एलबीडब्ल्यू आउट नहीं हुए। वहीं उन्हीं के हमवतन क्लैम हिल 89 टेस्ट पारियों में केवल एक बार पगबाधा आउट हुए।