फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पंड्या की सर्जरी रही सफल, लेकिन मैदान पर लौटने के लिए करना होगा लंबा इंतजार

Sat, 05 Oct 2019 05:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की पीठ के निचले हिस्से की सर्जरी लंदन में सफल रही। पंड्या पीठ के निचले हिस्से में फ्रैक्चर के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए थे । उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने फैंस को अपनी सर्जरी के बारे में बताया। पांड्या ने तस्वीर के साथ लिखा कि, सर्जरी सफल रही, सभी की दुआओं के लिए धन्यवाद।
विज्ञापन

2 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
सर्जरी के बाद पंड्या को पांच महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ सकता है। वह बांग्लादेश के खिलाफ भी टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप के बाद उन्हें वेस्टइंडीज दौरे से भी आराम दिया गया था। वहीं इस साल की शुरुआत में इस चोट के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 4
हार्दिक पांड्या
हार्दिक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में हुई टी 20 सीरीज का हिस्सा थे, हालंकि उन्हें टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली। इसी दौरान उनका पुराना दर्द फिर से उभर आया। पीठ के निचले हिस्से में उन्हें यह चोट पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी थी, हालांकि चोट के फिर से उभरने से पहले वह आईपीएल और वर्ल्ड कप में भी खेले थे।
विज्ञापन

4 of 4
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 11 टेस्ट, 54 वनडे और 40 टी-20 खेले हैं, अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप के दौरान वह भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी हो सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें