टीम इंडिया ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने तीसरा वन-डे जीतकर पांच मैचों की सीरीज अपने नाम की और 3-0 की अजय बढ़त बनाई। विराट के नेतृत्व में टीम इंडिया ने लगातार 9वीं वन-डे जीत हासिल की। इसी के साथ सबसे ज्यादा लगातार जीत दर्ज करने के मामले में कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी की। इंदौर में भी टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड्स बनाए। बहरहाल, मेजबान टीम को तीसरे वन-डे में जीत दिलाने में 5 खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। चलिए जानते हैं, कौन हैं इस लिस्ट में शामिल:
विज्ञापन
मनीष पांडे
2 of 6
Manish Pandey
सीरीज के पहले दो मैचों में फ्लॉप रहने वाले मनीष पांडे को टीम इंडिया ने एक और मौका दिया। उन्होंने इस मौके का पूरा लाभ उठाया और 32 गेंदों में 6 चौको की मदद से नाबाद 36 रन की मैच विजयी पारी खेली। पांडे ने हार्दिक पांड्या के साथ पांचवें विकेट के लिए 78 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को मुश्किल परिस्थिति से उबारते हुए जीत दिलाई। इसके अलावा फील्डिंग में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाउंड्री पर पीटर हैंड्सकोंब (3) का दर्शनीय कैच लपका।
विज्ञापन
कुलदीप यादव
3 of 6
विराट कोहली, धोनी और कुलदीप यादव
चाइनामैन कुलदीप की तीसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने पिटाई जरुर की, लेकिन उन्होंने जबर्दस्त वापसी की। कुलदीप ने शतकवीर आरोन फिंच (124) और कप्तान स्टीव स्मिथ (63) के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और टीम इंडिया की जोरदार वापसी कराई। बाएं हाथ के स्पिनर ने 10 ओवर के अपने कोटे में 75 रन खर्च करके दो विकेट लिए।
अजिंक्य रहाणे
4 of 6
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ESPN
अजिंक्य रहाणे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरा अर्धशतक जमाया। उन्होंने तीसरे वन-डे में रोहित शर्मा के साथ टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाते हुए 139 रन जोड़े। रहाणे ने 76 गेंदों में 9 चौको की मदद से 70 रन बनाए। रहाणे ने कई आकर्षक शॉट खेले और कमिंस की गेंद पर LBW आउट होने से पहले कंगारू गेंदबाजों को खूब परेशान किया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
5 of 6
रोहित शर्मा
- फोटो : self
सीरीज के पहले दो मैचों में असफल रहने के बाद टीम इंडिया के 'हिटमैन' ने इंदौर में जोरदार वापसी की। रोहित शर्मा ने सिर्फ 62 गेंदों में 6 चौको और चार छक्को की मदद से 71 रन बनाए। रोहित ने अपने वन-डे करियर का सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। इसके अलावा उन्होंने केन रिचर्डसन की गेंद पर 103 मीटर लंबा छक्का जमाया, जिस पर लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि गेंद भोपाल जाकर गिरी।
हार्दिक पांड्या ने गेंद और बल्ले से फिर कमाल किया। उन्होंने सीरीज में दूसरी बार मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। पांड्या तेजी से टीम इंडिया के 'बेस्ट' ऑलराउंडर बनने की तरफ बढ़ रहे हैं। उन्होंने पहले गेंदबाजी में 10 ओवर के अपने कोटे में 58 रन देकर एक विकेट लिया। पांड्या ने डेविड वॉर्नर (42) को शानदार ऑफ कटर पर बोल्ड किया, जिसने दर्शकों में उत्साह जगा दिया। इसके बाद टीम इंडिया के दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरे, तो उन्होंने 72 गेंदों में 5 चौके और चार छक्को की मदद से 78 रन की मैच विजयी पारी खेली।