फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने परिणीति चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप की बातों पर तोड़ी चुप्पी

Sat, 09 Sep 2017 01:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या और परिणीति चोपड़ा - फोटो : twitter
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के बीच हाल ही में ट्विटर पर चैट हुई थी, जिसके बाद इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी थी।  हार्दिक ने परिणीति के साथ अफेयर के खबरों को नकार दिया है। ऑलराउंडर ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि ये मार्केटिंग के लिए किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
परिणीति चोपड़ा और हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
पांड्या ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा, 'मैं ऐसा लगता हूं जो सबकुछ कर सकता है, लेकिन अंत में मैं वो हूं जिसने कुछ नहीं किया। लोगों को ऐसा लगता है कि मुझे पार्टी करना पसंद है और मुझमें अनुशासन की कमी है, लेकिन मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर लगा है और वो हमेशा रहेगा। आपको ये जानकर कैसा लगेगा कि मेरी छवि पार्टी करने वालों की है जबकि मैं अपने कमरे से बहुत कम बाहर निकलता हूं?'
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : Instagram
उन्होंने आगे कहा, 'मैं श्रीलंका में था तब पता चला कि मुझे पार्टी पर्सन कहा जाता है जो सुबह सोता है। मुझे अपनी रिलेशनशिप पर कोई जवाब नहीं देना है और मुझे इस पर भी कुछ नहीं कहना कि मेरा रिलेशन किसके साथ जोड़ा जा रहा है। हां, मुझे इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।'

4 of 5
हार्दिक पांड्या
23 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने कहा, 'मुझे इस मामले पर अब कुछ नहीं कहना है। मैं परिणीति को अच्छे से जानता तक नहीं हूं। हमने पहले कभी बात नहीं की और फिर मैंने देखा कि ट्विटर पर प्यार के किस्से बताए जाने लगे। मैंने सोचा ये सब कैसे शुरू हो गया? फिर मैंने जब रिप्लाई देखा तो पता चला कि वो फोन कंपनी का प्रचार था और लोगों ने उस पर चीजें अलग ही बना दी। मैं खुश हूं, मैं इन चीजों पर हंसता हूं क्योंकि मैं खुश आत्मा हूं। मुझे इन सभी में बड़ा मजा आता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक - फोटो : SELF
बकौल पांड्या, 'जब मैंने शुरुआत की तो लगा कि वाह मैं तो हिट हो गया हूं, लेकिन मैं उनमें से एक हूं जो अपनी गलतियां तुरंत स्वीकार करता है। मेरे ख्याल से आप लोगों को यह समझने में जरा सा समय ही लगा होगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें