फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक पांड्या के समर्थन में उतरे शिखर धवन, बोले- 'टीम को उनकी जरूरत है'

Thu, 17 Jan 2019 03:17 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dhawan and pandya
धवन ने दोनों युवा तेज गेंदबाजों का बचाव किया लेकिन कहा कि संतुलन के लिए टीम में हरफनमौला का होना जरूरी है। भारत को पंड्या की कमी खल रही है जो एक टीवी शो पर अश्लील बयानबाजी के बाद से निलंबित है। धवन ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हार्दिक के होने से जो संतुलन बनता है, वह काफी अहम है।'
 
विज्ञापन

2 of 5
शिखर धवन
उन्होंने कहा, 'केदार जाधव के खेलने पर भी उसकी आफ स्पिन के ओवर काफी अहम होंगे। मैं कहूंगा कि वह हमारा 'गोल्डन आर्म' है और हमेशा विकेट लेता है। उसने अक्सर बड़ी साझेदारियां तोड़ी है। टेस्ट और वनडे दोनों में हरफनमौला काफी अहम होता है।'
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या
अहमद और सिराज के बारे में उन्होंने कहा कि वे अनुभव के साथ निखरेंगे। उन्होंने कहा, 'उनकी गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता नहीं है। वे अभी नए हैं और अनुभव के साथ सीखेंगे। हमें उनका साथ देना है ताकि वे अपनी गलतियों से सबक लेकर परिपक्व बनें।' धवन ने कहा कि टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज भी जीतकर इतिहास रचना चाहती है।
 

4 of 5
DHONI AND DHAWAN
उन्होंने कहा, 'सीरीज जीतना काफी जरूरी है। टेस्ट और वनडे दोनों जीतना बड़ी उपलब्धि होगी। हमने पिछले मैच में शानदार टीम प्रदर्शन किया खासकर महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। हमें खुशी है कि धोनी ने अपनी लय हासिल कर ली है। उनके जैसा बल्लेबाज दूसरे छोर पर बल्लेबाज को आत्मविश्वास देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
virat dhawan
कल के मैच के बारे में उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम को स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कमी खल रही है जबकि भारत को भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के अनुभव का फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया अच्छी संतुलित टीम है हालांकि उन्हें स्मिथ और वॉर्नर की कमी खल रही है। वहीं हमारे पास भुवी और शमी के रूप में अनुभवी गेंदबाज है और हम पहले दस ओवर में दबाव बना लेते हैं। हम कल भी यही कोशिश करेंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें