फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, इस खिलाड़ी में है कपिल जैसा बनने का दम

Tue, 19 Sep 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
भुवी, हार्दिक और विराट
टीम इंडिया के पूर्व मैनेजर लाला चंद राजपूत का मानना है कपिल देव के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या के रूप में सही मायने में कोई ऑलराउंडर मिला है। राजपूत ने कहा, हार्दिक एक विशिष्ट और प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ी हैं। मैंने उन्हें नेशनल क्रिकेट अकादमी में खेलते देखा है। इसके साथ ही वो जोनल कैंप में भी मेरे साथ थे। उनके अंदर प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। वो कपिल देव के बाद टीम में शामिल होने वाले पहले आदर्श ऑलराउंडर हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम

2 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS
23 वर्षीय पांड्या ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में निर्णायक पारी खेली थी। साथ ही गेंदबाजी में भी 2 विकेट हासिल कर भारत को 26 रन से जीत हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। राजपूत ने कहा, उनकी बल्लेबाजी शानदार है इसलिए वो किसी भी फॉर्मेट में खेल सकते हैं। पहले लोग कहते थे कि वो केवल छोट फॉर्मेट के खिलाड़ी हैं लेकिन उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो टेस्ट मैच का रुख भी बदल सकते हैं। चेन्नई वऩडे में अपने बल्ले से उन्होंन पूरी तरह मैच का रुख बदलकर रख दिया। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम

3 of 6
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
राजपूत ने कहा, वो अपनी इच्छा के अनुसार बाउंड्री हासिल कर सकता है ये एक अच्छे बल्लेबाज की निशानी होती है। उनकी गेंदबाजी अच्छी है और वो एक शानदार फील्डर भी हैं। उनके अंदर वो सभी काबीलियत हैं जो अगला कपिल देव बनने के लिए जरूरी हैं। लेकिन उन्हें कपिल के कद तक पहुंचने के लिए फिलहाल और अच्छा प्रदर्शन करते रहना होगा। लेकिन उनके अंदर वो सभी खूबियां हैं जिसकी भारतीय टीम को लंबे समय से तलाश थी। 

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम

4 of 6
डेब्यू टेस्ट की कैप लेते हुए हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
लालचंद राजपूत ने आगे ये बताया कि जोनल एकेडमी कैंप में वो हार्दिक के खेल ले किस तरह प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि उसे लंबे-लंबे शॉट्स खेलना पसंद था लेकिन वो आउट हो जाता था। मैं उसे हमेशा ये बताता था कि सही शॉट का चुनाव तुम्हें आगे ले जाएगा। वो जितनी क्रिकेट खेलते जा रहे हैं उतने ही मैच्योर होते जा रहे हैं। साथ ही निचले पायदान के एक विश्वसनीय बल्लेबाज बन गए हैं। 
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम

5 of 6
लालचंद राजपूत
भारत आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रही मौजूदा वनडे सीरीज के बारे में राजपूत ने कहा, ऑस्ट्रेलिया कड़ी प्रतिद्वंद्वी है। पहले मैच में जीत के बाद मोमेंटम भारतीय टीम के साथ है। भारतीय टीम आजकल विश्वस्तरीय क्रिकेट खेल रही है और उन्हें मात दे पाना मुश्किल काम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने कहा, पांड्या में है कपिल जैसा बनने का दम

6 of 6
demo pic
अफगानिस्तान के हेड कोच पद से हटाए जाने के बाद राजपूत असम रणजी टीम के मुख्य कोच बन गए हैं। नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, सीजन शुरू होने से पहले हम 15 दिन का कैंप आयोजित करेंगे। मुंबई की ओर से खेल चुके 55 वर्षीय राजपूत ने कहा, असम की टीम में क्षमता है और मैं खिलाड़ियों और टीम के प्रदर्शन में सुधार की कोशिश करूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें