फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardik-Mahieka: 'तुम मेरे राजा...', हार्दिक पर फिदा हुईं माहिका शर्मा; पांड्या ने इस तरह किया प्यार का इजहार

Wed, 10 Dec 2025 01:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक

सार

हार्दिक अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में भारत के लिए अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। हालांकि, इससे पहले उन्होंने अपने और माहिका के रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। उन्होंने कटक टी20 के बाद माहिका के लिए प्यार का इजहार किया। माहिका ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 7
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा - फोटो : Instagram

भारत ने कटक टी20 में दक्षिण अफ्रीका को 101 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाकर शानदार शुरुआत की। इस मुकाबले का सबसे बड़ा आकर्षण रहे हार्दिक पांड्या, जिन्होंने इंजरी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त वापसी की। हार्दिक ने 28 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए और गेंदबाजी में डेविड मिलर का अहम विकेट लिया। उनके प्रदर्शन के दम पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप ने भी शानदार प्रदर्शन किया और दक्षिण अफ्रीका की टीम 176 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 74 पर सिमट गई।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
हार्दिक और माहिका - फोटो : Instagram
हार्दिक ने इस मैच में टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे कर नया माइलस्टोन भी बनाया। एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स इंजरी के कारण वे दो महीनों से अधिक समय तक बाहर थे। इलाज और रिकवरी के लिए वे बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में लंबे समय तक रहे।
विज्ञापन

3 of 7
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'इंजरी टेस्ट लेती है…'- हार्दिक का बयान
मैच के बाद बीसीसीआई को दिए इंटरव्यू में हार्दिक ने अपने मुश्किल दौर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'इंजरी आपको मेंटली टेस्ट करती है, कई बार दिमाग में संदेह भी आता है। मेरी सफल वापसी का बड़ा क्रेडिट मेरे प्रियजनों को जाता है।'
 

इसी दौरान उन्होंने एक खास नाम शामिल किए बिना अपनी पार्टनर माहिका शर्मा की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, 'मेरे पार्टनर को खास धन्यवाद। जब से वह मेरी जिंदगी में आई हैं, तब से मेरी जिंदगी में बहुत अच्छी चीजें हो रही हैं।' इसके बाद माहिका ने भी बीसीसीआई के वीडियो पर रिएक्ट किया और कमेंट में लिखा, 'तुम्हारे जैसा कोई नहीं मेरे राजा…'। इससे दोनों के रिश्ते पर मुहर लग गई है। माहिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में हार्दिक से जुड़े चार पोस्ट शेयर किए हैं। इसमें बीसीसीआई का वह वीडियो भी शामिल है, जिसमें हार्दिक ने माहिका के प्रति प्यार का इजहार किया।









4 of 7
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा - फोटो : Instagram
रिलेशनशिप अब सार्वजनिक
हार्दिक और माहिका की नजदीकियां पहली बार अक्तूबर में मुंबई एयरपोर्ट पर देखी गई थीं। इसके बाद उनकी बीच वेकेशन की फोटोज सामने आईं और फिर हार्दिक ने माहिका के साथ फैमिली फंक्शन की तस्वीरें भी शेयर कीं। यह सब उनके 2024 में पत्नी नताशा स्टैनकोविक से शांतिपूर्ण अलगाव के बाद आया। हाल ही में हार्दिक ने माहिका की कुछ वायरल तस्वीरों पर पैपराजी को लताड़ भी लगाई थी और निजी जीवन की मर्यादा का सम्मान करने की अपील की थी।
विज्ञापन

5 of 7
माहिका और हार्दिक पांड्या - फोटो : Instagram
'अब बस क्रिकेट का मजा लेना है'
कटक मैच में हार्दिक ने स्पिनर केशव महाराज पर ही अटैक किया और मैच का मोमेंटम बदल दिया। उन्होंने कहा, 'अंदर से ईमानदार रहा हूं, उसी ने मुझे मजबूत बनाया। अब बस बड़े और बेहतर बनने का समय है। भीड़ मुझे देखने आती है। मैं हर बार अपना बेस्ट देना चाहता हूं।'
विज्ञापन

6 of 7
माहिका शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : इ
हार्दिक ने कहा- 'मेरी सोच यही थी कि मैं और भी मजबूत, बेहतर और ताकतवर होकर वापसी करूं। मैंने कई चीजों को गरिमा के साथ अंजाम दिया है। इससे मुझे और अधिक आत्मविश्वास मिला है, खुद पर भरोसा बढ़ा है और मुझे अपनी क्षमताओं पर पूरा विश्वास है। मुझे एक खिलाड़ी के तौर पर खुद पर पूरा भरोसा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हार्दिक-माहिका - फोटो : manav mangalani(insta-videograb)
हार्दिक अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारियों में भारत के लिए अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच गुरुवार, 11 दिसंबर को मुल्लांपुर में खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें