फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक की मंगेतर नताशा का पांड्या परिवार में स्वागत, होने वाले जेठ क्रुणाल ने कही अनोखी बात

Fri, 03 Jan 2020 08:04 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या - फोटो : ट्विटर
कुछ समय पहले खबर आई थी कि हार्दिक पांड्या गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविक को अपने परिवार से मिलवाने लेकर गए थे। हार्दिक के परिवार को नताशा पसंद भी आई थीं, इसके बाद साल 2020 के पहले ही दिन दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। दुनिया के हर कोने से हार्दिक और नताशा को शुभकामनाएं मिल रही हैं। बड़े भाई क्रुणाल पांड्या ने भी बड़े ही मजेदार अंदाज में दोनों का स्वागत किया।
विज्ञापन

2 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 1 जनवरी 2020 यानी नए साल के पहले ही दिन हार्दिक पांड्या ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी। नताशा और हार्दिक दुबई में अपने कुछ करीबियों के साथ एक स्पीडबोट पर देखे गए। हार्दिक पांड्या ने बड़े भाई क्रुणाल पांड्या और भाभी पंखुड़ी शर्मा के अलावा दूसरे करीबी दोस्तों के साथ इस शानदार पल को सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : Instagram
हार्दिक पांड्या के जीवन की इस नई शुरुआत के लिए उनके भाई क्रुणाल पांड्या ने बड़े ही मजेदार अंदाज में उन्हें बधाई दी है। क्रुणाल ने अपने भाई की मंगेतर का स्वागत करते हुए एक ट्वीट किया है। बड़े पांड्या ने सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हार्दिक और नताशा को बहुत-बहुत बधाई। नताशा, हम बहुत खुश हैं कि आप हमारे पागल परिवार में शामिल हो गईं। पागलपन में आपका स्वागत है! तुम दोनों को बहुत प्यार।'
 

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक जहां चोटिल होने की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं तो दूसरी ओर नताशा बीते दिनों 'नच बलिए 9' के दौरान चर्चा में रही थीं। नताशा इस रियलिटी शो में एक्स ब्वॉयफ्रेंड अली गोनी के साथ आई थीं। 'नच बलिए' के अलावा नताशा सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन आठ में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के अलावा कई फिल्मों में भी नताशा नजर आईं। इन नताशा ने हिंदी के अलावा तमिल और कन्नड़ भाषा में भी फिल्में की हैं। इन फिल्मों में 'सत्याग्रह', 'एक्शन जैक्सन', 'फुकरे रिटर्न्स', 'डैडी', 'फ्राइडे', 'जीरो', 'झूठा कहीं का', 'याराम' और 'द बॉडी' हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें