टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के घर नया मेहमान आने वाला है। पांड्या की मंगेतर नताशास्टेनकोविक मां बनने वाली है। हार्दिक ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा की है। हार्दिक ने 2020 का आगाज शानदार अंदाज में किया था। पांड्या ने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ फोटो शेयर कर सभी को अपनी सगाई के बारे में बताया था। हार्दिक ने सगाई वाली पोस्ट में नताशा के लिए 'मैं तेरा तू मेरी जाने सारा हिंदुस्तान' लिखा था। हार्दिक और नताशा एक दूसरे को लबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन लोगों के सामने दोनों कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कभी भी बात नहीं की थी। आइए आपको तस्वीरों में दिखाते हैं कि हार्दिक ने समुद्र के बीच कैसे नताशा को सगाई की अंगूठी पहनाई थी।
दोनों को कई बार एक साथ देखा भी गया है। बता दें कि नताशा फिल्मों के अलावा हाल ही में रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 8' में हिस्सा ले चुकीं हैं। मूल रूप से सर्बिया की रहने वालीं नताशा का नाम प्रियांक शर्मा के साथ भी जुड़ा था। प्रियांक 'बिग बॉस 11' में नजर आए थे।
हार्दिक पांड्या ने घुटने पर बैठकर रिंग के साथ नताशा को प्रपोज किया था। नताशा ने भी मुस्कुराते हुए उनके प्रपोजल को स्वीकार कर उम्र भर साथ निभाने का वादा किया था।
सगाई से पहले मुंबई के बांद्रा में आयोजित एक पार्टी में पहली बार हार्दिक नताशा को लेकर पहुंचे थे। इस पार्टी का आयोजन उनके दोस्तों ने किया था। हार्दिक ने नताशा को अपने परिवार से मिलवाया। पार्टी में हार्दिक के भाई क्रुणाल और उनकी भाभी पंखुड़ी शर्मा भी मौजूद थीं।
हार्दिक ने सोशल मीडिया पर नताशा के बेबी बंप के साथ तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि हम अपनी जिंदगी में जल्द ही एक नई जिंदगी का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं।