कोरोना संक्रमण के कारण पूरी दुनिया परेशान है, लेकिन प्रकृति शायद आनंदित है। पिछले कुछ दिनों में प्रकति का स्वरूप जिस तरह से बदल रहा है, उससे तो यही साबित हो रहा है कि प्रकृति अपने मूल स्थान पर पहुंच रही है। केवल दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो पिछले साल ही दिल्ली टॉप 5 प्रदूषित शहरों में से एक था लेकिन आज दिल्ली का प्रदूषण स्तर 50 से कम है जो कि कभी 600 भी हुआ करता।