फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से पहले हार्दिक पांड्या ने बढ़ाया वजन, लोगों ने बदले हुए हेयरस्टाइल और फोन को लेकर किया ट्रोल

Tue, 03 Mar 2020 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : अमर उजाला
टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं और खेल के साथ-साथ अपने स्वास्थ पर भी ध्यान दे रहे हैं। आईपीएल में अब जब एक महीने से भी कम का समय बचा है तो ऐसे में सभी टीमें और उनके खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ इस नामी टी-20 लीग की तैयारियों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हर्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि मुंबई की तरफ से खेलने वाले तूफानी ऑलराउंडर हार्दिक सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि अपने वजन और लुक पर भी काम करते दिख रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तीन महीने में 68 किलो से अब 75 किलो', लगातार मेहनत, कोई शॉर्टकट नहीं'।
 
विज्ञापन

3 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media
दरअसल पांड्या ने अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक पुरानी और एक मौजूदा समय की है। इसमें सिर्फ उनका वजन ही बढ़ा हुआ नहीं है बल्कि उनकी हेयरस्टाइल और उनका फोन भी बदला हुआ नजर आ रहा है।



4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हार्दिक ने अक्तूबर में लंदन में लोअर बैक की सर्जरी कराने के बाद पिछले करीब 6 महीने से टीम से बाहर चल रहे हैं। 2018 एशिया कप के दौरान वे चोटिल हो गए थे जिसके बाद से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : Social media
फिलहाल आईपीएल में सभी का ध्यान हार्दिक के लुक और वजन से ज्यादा उनके खेल पर ही रहने वाला है और उनकी टीम मुंबई इंडियंस को भी उनसे काफी उम्मीदें होंगी। हार्दिक ने वैसे हाल ही में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में खेला था और वहां पर तेजी से रन भी बटोरे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें