फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल पहले गुस्से में श्रीसंत को मारा था थप्पड़, अब भज्जी ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ

Wed, 11 Sep 2019 05:45 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जब-जब IPL इतिहास के सबसे विवादित किस्सों को याद किया जाएगा, तब-तब श्रीसंत और हरभजन सिंह थप्पड़ कांड लोगों के जेहन में तैरने लगेगा। 2008 आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभाल रहे हरभजन सिंह ने तब किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत को झापड़ जड़ दिया था। इसके बाद दुनिया ने श्रीसंत को रोते देखा था। अब इस मामले के 11 साल बाद हरभजन सिंह ने टीम इंडिया में अपने साथी खिलाड़ी रहे श्रीसंत की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है।
विज्ञापन

2 of 4
हरभजन सिंह का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, बुधवार को पूरे देश में धूमधाम से ओणम का पर्व मनाया जा रहा है। केरल में इस पर्व की लोकप्रियता इतनी है कि केरल सरकार इसे पर्यटक त्यौहार के रूप में मनाती है। इसी खास मौके पर हरभजन सिंह ने श्रीसंत को ओणम की बधाई देते हुए लिखा कि, 'मेरे सभी मलियाली दोस्तों को ओणम की बधाई. खासकर श्रीसंत को'।

विज्ञापन

3 of 4
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
ओणम को खासतौर पर खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। इस दौरान नौकायन, नृत्य, संगीत, महाभोज जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। 1 सितंबर से शुरू हुआ यह त्योहार 13 सितंबर तक मनाया जाएगा। भज्जी के अलावा और भी कई क्रिकेटर्स ने अपने-अपने अंदाज में देशवासियों को ओणम की बधाई दी। 

सचिन तेंदुलकर
 

रॉबिन उथप्पा
 

शिखर धवन
 
विज्ञापन

4 of 4
हरभजन सिंह और श्रीसंत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि भारतीय दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह काफी समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। इन दिनों वह कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई ने श्रीसंत पर आजीवन बैन लगा दिया था। हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन पर लगा आजीवन बैन हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें