रोहित शर्मा
बहरहाल, युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अभ्यास मैच में चोटिल हुए और पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इसके बाद से यह सवाल उठने लगा है कि पहले टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा? टीम इंडिया के पास मुरली विजय और केएल राहुल के रूप में विकल्प जरूर मौजूद हैं, लेकिन राहुल रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में आवाजें उठी थीं कि रोहित शर्मा से ओपनिंग कराई जाए।