फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में पहली बार बदला भज्जी की जर्सी का रंग, मूड हुआ खराब तो कही ऐसी बात

Fri, 06 Apr 2018 07:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हरभजन सिंह
टीम इंडिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी भूमिका अदा की है। भज्जी उस मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे, जिसने तीन बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा किया। मुंबई इंडियंस के लिए एक दशक (10 साल) तक खेलने वाले हरभजन सिंह आईपीएल-11 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Harbhajan Singh
गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच शनिवार को आईपीएल 2018 का उद्घाटन मैच खेला जाना है, जिसके बारे में सोचते हुए हरभजन सिंह काफी भावुक हैं। वैसे, मुंबई और चेन्नई के बीच मुकाबला कांटेदार होने की संभावना है क्योंकि दोनों ही टीमें खेल के तीनों विभागों (गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग) में उम्दा हैं। दोनों ही टीमें टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार हैं।
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह
हालांकि, हरभजन सिंह के लिए इस मैच में खेलना आसान नहीं होगा क्योंकि उन्हें उस टीम के सामने खेलना है, जिसकी 10 सालों तक उन्होंने सेवा की है। 37 वर्षीय हरभजन सिंह ने कहा, 'मेरे लिए यह मैच पूरी तरह भावनात्मक होगा क्योंकि 10 साल तक यह (वानखेड़े स्टेडियम) मेरा होमग्राउंड था।'

4 of 5
रोहित शर्मा और एमएस धोनी
आईपीएल-11 का उद्घाटन मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर शनिवार को खेला जाएगा। भज्जी ने साथ ही कहा कि वह इस बात का भरोसा दिलाते हैं कि अपने इमोशंस का असर मैच पर नहीं पड़ने देंगे और अपना 100 प्रतिशत झोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MS Dhoni
मुंबई इंडियंस ने 2017 का खिताब जीता था और वह आईपीएल-11 में भी दमदार शुरुआत करना चाहेगी। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स दो साल के निलंबन के बाद वापसी कर रही है। सीएसके में कई लोकप्रिय खिलाड़ी शामिल हैं, जिनकी कोशिश टीम की आईपीएल में धमाकेदार वापसी कराने की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें