फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरभजन सिंह ने किया खुलासा, आखिर किस वजह से महान कप्तान हैं एमएस धोनी

Fri, 23 Feb 2018 09:54 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी
अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह आगामी आईपीएल में नई फ्रैंचाइजी की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। पिछले एक दशक से मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे भज्जी को आईपीएल-11 के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा।
विज्ञापन

2 of 5
हरभजन सिंह और एमएस धोनी
'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन सिंह ने चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी की जमकर तारीफ की और यह भी बताया कि आखिर वह किस वजह से महान कप्तान हैं। CSK की मीडिया टीम से बातचीत करते हुए हरभजन ने खुलासा किया, 'एमएस धोनी खेल को बहुत अच्छे से समझते हैं। वह बेहद स्मार्ट क्रिकेटर हैं और मैच से आगे की सोच लेते हैं। मेरे ख्याल से यह एक कप्तान के लिए बेहद जरूरी है, विशेषकर टी20 क्रिकेट में। इसी वजह से वह महान कप्तान बने।'
विज्ञापन

3 of 5
हरभजन सिंह और एमएस धोनी
37 वर्षीय हरभजन ने आगे कहा, 'धोनी के साथ खेलने में हमेशा मजा आया। मैं उनके साथ एक ही टीम में खेलने को लेकर उत्सुक हूं। हमारा एक ही मकसद होगा। चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल-11 का चैंपियन बनाना है, ट्रॉफी हाथ में लेना है।'

4 of 5
हरभजन सिंह
आईपीएल के पहले दशक में मुंबई इंडियंस का प्रमुख हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने टीम के चैंपियन बनने में अहम भूमिका अदा की थी। भज्जी ने मुंबई इंडियंस के साथ बहुत सफलता हासिल की, जिसमें तीन आईपीएल और दो चैंपियंस लीग टी20 खिताब शामिल हैं। उन्होंने 2011 चैंपियंस लीग में कप्तानी की भूमिका निभाई और पहली बार मुंबई ने इस लीग का खिताब जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरभजन सिंह - फोटो : IPL
हालांकि, इन सभी तारीफों के बावजूद फ्रैंचाइजी ने हरभजन से किनारा करना ठीक समझा। पिछले साल हरभजन सिंह का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्हें कई मौकों पर बेंच पर बैठे देखा गया। बहरहाल, हरभजन सिंह अब नई शुरुआत के लिए तैयार हैं और एमएस धोनी के साथ जुड़ने पर बेहद उत्साहित भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें