सोमवार को विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद ने हरभजन की पुरानी यादों को ताजा कर दिया। हरभजन ने अब सोशल मीडिया के जरिये श्रीसंत से माफी भी मांगी है और साथ ही कोहली-गंभीर मामले पर बयान भी दिया है।
विज्ञापन
1 of 6
हरभजन ने कोहली-गंभीर विवाद पर और श्रीसंत के साथ विवाद पर बयान दिया है
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में कॉन्ट्रोवर्सी कोई नई बात नहीं है। जब से इस लीग की शुरुआत हुई है, किसी ने किसी वजह से यह टूर्नामेंट सुर्खियों में रहा है। आईपीएल के पहले सीजन यानी 2008 में हरभजन सिंह का श्रीसंत को थप्पड़ मारना कौन भूल सकता है। हालांकि, उस विवाद को अब 15 साल बीत चुके हैं और भज्जी-श्रीसंत अब अच्छे दोस्त बन चुके हैं। दोनों आईपीएल में एक साथ कमेंट्री करते भी दिखे। पर सोमवार को विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच विवाद ने एक बार फिर उन यादों को ताजा कर दिया। हरभजन ने अब सोशल मीडिया के जरिये श्रीसंत से माफी भी मांगी है और साथ ही कोहली-गंभीर मामले पर बयान भी दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
कोहली (बाएं) और गंभीर (दाएं) भिड़ते हुए, बीच बचाव करते बाकी खिलाड़ी
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली, नवीन उल हक और गंभीर के बीच लड़ाई को देखने के बाद 'टर्बनेटर' के नाम से मशहूर हरभजन ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैंने 2008 में श्रीसंत के साथ जो किया उससे मैं शर्मिंदा हूं। विराट कोहली लीजेंड हैं, उन्हें ऐसी चीजों में शामिल नहीं होना चाहिए। विराट और गंभीर के बीच जो कुछ भी हुआ वह क्रिकेट के लिए सही नहीं था। इसके साथ ही भज्जी ने एक वीडियो भी शेयर किया। उसमें वह बोलते हैं- वहां गौतम गंभीर चलकर आए, विराट कोहली भी दूसरी तरफ से चलकर आए, वहां दोनों के बीच कुछ शब्द बोले गए, एक-दूसरे को। देखो यार बड़े सवाल होंगे कि वहां गंभीर की गलती थी या कोहली की गलती थी या फिर नवीन की गलती थी। गंभीर ने पिछले मैच में एक जेस्चर किया था। कोहली जब हाथ मिलाने गए तो गंभीर ने हाथ खींच लिया।
विज्ञापन
3 of 6
पंत से मिलने पहुंचे रैना, हरभजन और श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भज्जी ने यह भी कहा- बच्चे आप लोगों को खेलते देखते हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि खेल के राजदूत होने के नाते हम युवा पीढ़ी को सही दिशा दिखाएं और सही छवि प्रदान करें। मुझे उम्मीद है कि मेरे दोनों भाई एक-दूसरे को गले लगाएंगे और नफरत को दूर करेंगे। यह हमारे लिए एक बहुत ही सकारात्मक संदेश होगा।
4 of 6
श्रीसंत
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीसंत और भज्जी का विवाद 2008 में हुआ था। तब श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते थे और हरभजन मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे। इन दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि हरभजन ने श्रीसंत को लाइव मैच में थप्पड़ मार दिया था। इसे लेकर बहुत विवाद हुए था। नतीजा ये रहा था कि हरभजन को पूरे सीजन के लिए बैन कर दिया गया था। हालांकि, अब दोनों बहुत अच्छे दोस्त बन चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गौतम गंभीर अक्सर विवादों का हिस्सा रहे हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद?
कोहली और गंभीर के बीच पूरा मामला बैंगलोर और लखनऊ के बीच सोमवार को खेले गए मैच के दौरान हुआ। बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में लखनऊ की पारी के 17वें ओवर में विवाद शुरू हुआ था, जब विराट स्टंप के पीछे से दौड़ते हुए आए और नवीन को देखकर कुछ इशारा किया। इस पर अफगानिस्तान के नवीन भी उनके करीब आ गए और दोनों में बहस शुरू हो गई। इस बहस के दौरान विराट ने अपने जूते की तरफ भी इशारा किया और उसमें से मिट्टी निकाली, मानो औकात की बात कर रहे हों। बाकी खिलाड़ियों ने बीच-बचाव की कोशिश की तो कोहली और अमित मिश्रा के बीच भी बहस हो गई।
बैंगलोर की जीत के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथ मिला रहे थे तो कोहली ने नवीन से कुछ कहा। कोहली के बोलते ही नवीन भी ताव में आकर कुछ बोलते दिखाई पड़े। यहां भी दोनों के बीच बहस होती है। इसके बाद कोहली जब बाउंड्री के किनारे चल रहे होते हैं तो लखनऊ के काइल मेयर्स से उनसे बातचीत करने लगते हैं। तभी गंभीर आते हैं और मेयर्स को विराट से दूर ले जाते हैं और उनसे बातचीत करने से मना करते हैं। इसके बाद गंभीर कुछ कहते हैं जिस पर कोहली उन्हें पास बुलाते हैं और दोनों बेहद करीब आ गए। दोनों के बीच बहस देखने को मिली। अंत में कोहली और लोकेश राहुल के बीच लंबी बातचीत होती भी दिखी।