फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाला अमरनाथ: पाकिस्तान को पहली बार रौंदने वाला कप्तान, बाद में बेटे ने देश को दिलाया विश्व कप

Fri, 11 Sep 2020 11:36 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अपने दोनों बेटों के साथ (कलर फोटो) लाला अमरनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

1947 में देश के आजाद होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पहले टेस्ट कप्तान और शतकवीर लाला अमरनाथ का आज जन्मदिन है। भारतीय क्रिकेट के पहले हीरो माने जाने वाले लाला अमरनाथ अगर आज जिंदा होते तो 109वां जन्मदिन मना रहे होते। 11 सितंबर, 1911 को पंजाब के कपूरथला में पैदा हुए इस खिलाड़ी का पूरा नाम नानिक अमरनाथ भारद्वाज था, जिनकी परवरिश लाहौर (आज के पाकिस्तान) में हुई।

विज्ञापन

2 of 6
लाला अमरनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
22 साल की उम्र में टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले लाला अमरनाथ ने 1933 में अपने तीन टेस्ट खेल लिए थे, लेकिन इसके बाद उन्हें अपना चौथा टेस्ट खेलने के लिए पूरे 12 साल का इंतजार करना पड़ा। 1933 में तीसरा टेस्ट खेलने के बाद अपना चौथा टेस्ट 1945-46 में खेला। दरअसल, आजादी से पहले इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ गए लाला को उनके ही कप्तान ने अनुशासनहीनता के कारण वापस स्वदेश भेज दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
स्पोर्ट्स, लाला अमरनाथ - फोटो : self
12 साल तक टीम में दोबारा जगह नहीं मिली, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के धनी लाला ने हिम्मत नहीं हारी और वापसी करके ही माने। कहने को तो लाला अमरनाथ का टेस्ट करियर 19 साल तक रहा। मगर लगभग दो दशक के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में वह कुल 24 टेस्ट मैच ही खेल सके, जिसमें उन्होंने एक शतक के अलावा चार अर्धशतक जमाए।

4 of 6
लाला अमरनाथ
लाला अमरनाथ का पहला टेस्ट शतक खास रहा क्योंकि यह उनका पहला टेस्ट मैच भी था। साथ ही दोनों पारियों में उन्होंने अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किए। हालांकि दूसरी पारी में उनका शतक भी टीम की हार नहीं टाल सका। भारत यह मैच 9 विकेट से हारा था। उन्होंने पहली पारी में भी अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 38 रन बनाए थे। दाएं हाथ के बल्लेबाज लाला अमरनाथ गजब के पेसर भी थे, उन्होंने 1946 में इंग्लैंड दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटकने का कारनामा किया था।
विज्ञापन

5 of 6
लाला अमरनाथ - फोटो : Getty
1947 में देश के आजाद होने के बाद लाला भारतीय क्रिकेट टीम के पहले कप्तान बने और अपनी अगुवाई में टीम को 1952-53 में पहली सीरीज भी जिताई। तब पाकिस्तान पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने भारत आया था। इस दौरे पर टीम इंडिया ने दिल्ली में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाक को एक पारी 70 रन से हरा दिया था, बाद में सीरीज भी 2-1 से अपने नाम की। पाक की यह पहली टेस्ट सीरीज थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहिंदर अमरनाथ (बाएं) और सुरिेंदर अमरनाथ - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व कप्तान लाला अमरनाथ के तीन बेटों में से दो, मोहिंदर अमरनाथ और सुरिंदर अमरनाथ को भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिला। जबकि तीसरे बेटे राजिंदर अमरनाथ ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला। इनमें मोहिंदर अमरनाथ 1983 विश्व विजेता टीम के सदस्य थे। खिताबी मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ सात ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लेने के अलावा उन्होंने बल्ले से 26 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें