शुभमन गिल वैसे तो किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्हें पारी की शुरूआत करना पसंद है। कोलकाता नाइटराइडर्स के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक गिल ने पीटीआई से कहा, 'मौका मिलने पर मैं पारी की शुरूआत करना चाहूंगा।'
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शुभमन गिल और आंद्रे रसेल
यह पूछने पर कि क्या मध्यक्रम में बल्लेबाजी कठिन होती है, उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा नहीं सोचता। मेरा फोकस सिर्फ जीतने पर होता है, मैं जिस भी टीम के लिए खेलूं। फोकस सिर्फ रन बनाने पर रहता है।'
विज्ञापन
3 of 4
शुभमन गिल
गिल ने कहा कि यूएई की पिचें भारतीय पिचों की तरह हैं और बल्ले की रफ्तार में कोई बदलाव नहीं आएगा। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि बल्ले में कोई बदलाव करना होगा क्योंकि भारत में भी हम धीमी पिचों पर खेलते हैं। मुझे लगता है कि मैं हर तरह की पिच पर खेल सकता हूं।'
यूएई जाने से पहले गिल ने पंजाब टीम के लिए युवराज सिंह की सरपरस्ती में अभ्यास किया। युवराज पंजाब के लिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करना चाहते हैं। गिल ने कहा, 'इससे पंजाब के युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। हमने युवी पाजी के साथ अभ्यास किया। कई चीजों पर बात की और यह अच्छा अनुभव रहा।'