फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी सेल्समैन थे दिल से हिंदुस्तानी ब्रेट ली, बाद में अपनी तूफानी गेंदबाजी से मचाया तहलका

Fri, 08 Nov 2019 05:25 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ब्रेट ली - फोटो : ट्विटर
दुनिया में ऐसे कम ही गेंदबाज हुए है जिन्होंने अपनी रफ्तार से क्रिकेट जगत पर राज किया हो। तेज गेंदबाजों की रफ्तार हमेशा से ही बल्लेबाजों के दिमाग में खौफ पैदा करती रही है। अगर हम खूंखार पेसर्स की बात करें तो हमारे जहन में सबसे पहले 80 के दशक के कैरेबियाई बॉलर्स का नाम सबसे ऊपर आता है। वहीं पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर भी रफ्तार के सौदागर के रूप में जाने जाते हैं। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी किसी से पीछे नहीं हैं। ब्रेट ली ने दुनिया के तमाम बल्लेबाजों में काफी समय तक अपनी रफ्तार का खौफ कायम रखा। ली आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
ब्रेट ली - फोटो : social media
ब्रेट ली का जन्म 8 नवम्बर 1976 को न्यू साउथ वेल्स में हुआ था। ली के नाम 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर बोल्ड करने का अनोखा रिकॉर्ड है। इस मामले में उन्होंने दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर को भी पीछे छोड़ दिया है। उनके घातक बॉलिंग स्पेल्स आज भी दुनिया भर के प्रशंसकों और क्रिकेट पंडितों द्वारा याद किए जाते हैं। जनवरी 2015 में ली ने खेल के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी। अब वह फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते हैं। आइए आज हम दुनिया के इस घातक गेंदबाज के कुछ अनसुने किस्सों से आपको रूबरू कराते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ब्रेट ली - फोटो : getty
क्रिकेट में आने से पहले सूट सेल्समैन थे

ली पुरुषों के सूट बनाने वाली बार्कले के स्टोर में काम कर चुके हैं। दरअसल उस समय लीग क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों की तनख्वाह उनके राज्य की ओर से खेलने वालों की तुलना में काफी कम थी, जिससे अक्सर खिलाड़ी अपना गुजारा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब्स किया करते थे। हालांकि ब्रेट ली अब एक करोड़पति क्रिकेटर जरूर हैं, लेकिन जब वह सिडनी में लीग सर्किट में खेला करते थे तब उनकी आय बहुत कम थी। इसलिए वह सूट सेल्समैन बनकर अपना गुजारा करते थे।

4 of 7
ब्रेट ली
खुद का है एक म्युजिक बैंड

एक इंसान के रूप में ली के बारे में सबसे अच्छी चीज यह है कि वह एक बहुत ही प्रतिभाशाली व्यक्ति है और खेल के अलावा संगीत में उनकी बहुत दिलचस्पी है। वह उन खिलाड़ियों में से एक है जो हमेशा अपने गिटार को अपने साथ रखते हैं। ली का सिक्स एंड आउट नाम का एक बैंड भी है जिसमें उनके भाई शेन और साथी क्रिकेटर गेविन रॉबर्टसन शामिल हैं।
विज्ञापन

5 of 7
ब्रेट ली - फोटो : Cricket Country
ली के नाम से है क्रिकेट ग्राउंड

महान खिलाड़ियों को हमेशा महान सम्मान से सम्मानित किया जाता है,ऐसा ही कुछ ली के साथ भी हुआ। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज को स्कूल ओक फ्लैट्स ने एक ऐसा सम्मान दिया जो उनको हमेशा याद रहेगा। स्कूल ने अपने क्रिकेट मैदान का नाम ली के नाम पर रख इस महान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज को हमेशा के लिए अमर कर दिया। ली इस स्कूल में पढ़ाई भी कर चुके हैं। इसलिए यह सम्मान उनके लिए और भी खास हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
ब्रेट ली
स्टीव वॉ ने नाम रखा ओसवाल्ड

आप सभी को पता होगा कि ली के बचपन का निकनेम बिंगा था। लेकिन कप्तान स्टीव वॉ ली को ओसवाल्ड कह कर बुलाते थे। दरअसल एक टीम मीटिंग के दौरान वॉ ने गलत तरीके से ली को हार्वे ओसवाल्ड कहकर पुकारा, जिसके बाद ली को टीम के बाकी खिलाड़ी भी इसी नाम से बुलाने लगे। बता दें कि हार्वे ओसवाल्ड एक कुख्यात हत्यारा था, जिसने अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी को खुन किया था। हालांकि ली को स्टीव वॉ का दिया गया यह नाम पसंद नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत से बेहद खास है लगाव

ली ने अपने करियर का पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्होंने पहली ही पारी में 5 विकेट झटके थे। ली  एक भारतीय फिल्म में भी काम कर चुके हैं, उन्होंने आशा भोंसले के साथ एक एलबम भी निकाला है जिसमें उन्होंने खुद गाना गाया। पिछले कुछ सालों से ली आईपीएल में कॉमेंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें