लोग अपनी जिंदगी में सुधार लाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। यह एक ऐसी प्रक्रिया है, जो मौत आने तक निरंतर चलती रहती है। अभी तक जिंदगी में सुधार करने के लिए कई तरह के तरीके इजाद किए जा चुके हैं। कोई मानता है कि नियमित योगा करने से जिंदगी में सुधार आता है तो कोई जिंदगी में सुधार के लिए आर्ट ऑफ लिविंग की क्लासेज लेता दिखाई देता है। इन्हीं तरीकों में एक और तरीका भी शामिल हो गया है। हालांकि जब हम आपको इस तरीके के बारे में बताएंगे तो आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि इंसान किसी चीज को पाने के लिए क्या कुछ नहीं कर सकता।