फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर हनुमा ने क्यों कहा, दूसरे दिन कंगारुओं के खिलाफ बल्लेबाजों को होना होगा अनुशासित?

Sat, 15 Dec 2018 12:59 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hanuma vihari
ऑलराउंडर हनुमा विहारी ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों के लिए अहम चीज यही होगी कि वे इस पिच पर अनुशासित बने रहें। यह पिच शुरुआती दिन बल्ले और गेंद के बीच अच्छे द्वंद्व के बाद तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर हो गई है। पिच सुबह के सत्र में थोड़ी धीमी थी लेकिन लंच के बाद यह तेज हो गई। 
विज्ञापन

2 of 4
hanuma vihari
उन्होंने कहा कि हमारे लिए अहम चीज यही है कि हम इन पहलुओं के बारे में ज्यादा नहीं सोचे। अगर यह ऊपर-नीचे होता है तो भी आप इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते। अगर हम अपने दिमाग से इन चीजों को बाहर रखेंगे तो हम सफल रहेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
team india
बल्लेबाज के तौर पर हम जितना संभव हो सके अनुशासित होने की कोशिश करेंगे जैसा कि हमने पिछले टेस्ट की दूसरी पारी में किया था। आपको हर गेंद को देखकर खेलना होगा। यही मायने रखता है। अगर आप पिछली गेंद के बारे में सोचोगे तो आप अगली गेंद पर ध्यान नहीं लगा पाओगे। आपको पिछली गेंद को अपने दिमाग से निकालना होगा।
विज्ञापन

4 of 4
TEAM INDIA
विहारी ने कहा कि शनिवार को पहला घंटा काफी अहम होगा। अगर हम उन्हें 320 रन से कम के स्कोर पर आउट कर देते हैं, तो हम मैच में बने रहेंगे। अगर हम अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो हमारे पास अच्छा मौका होगा। पहला घंटा अहम है। हमारी एकमात्र योजना अनुशासित होने की थी। मुझे लगता है कि हमने इस संदर्भ में बहुत अच्छा किया। सभी तीन सत्रों में हमने सचमुच अच्छी वापसी की। हमने अच्छा प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें