हनुमा विहारी
उन्होंने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैंने महसूस किया है कि गेंदबाज छोटी गेंद कर बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हैं। लोग कहते है कि ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गति और उछाल अधिक होती है। इसलिए मुझे इसका अभ्यास करना होगा। ऐसे में गेंद को छोड़ना जरूरी होता है और मुझे उम्मीद है कि वहां अच्छा प्रदर्शन करुंगा।' विहारी ने मंगलवार को देवधर ट्राफी में भारत ए पर भारत बी की 43 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 87 रन बनाए और टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे।