फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी-गंभीर की बीजेपी में एंट्री साबित हो रही अफवाह, ये क्रिकेटर्स पहले ही बन चुके हैं राजनेता

Wed, 24 Oct 2018 07:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
खबरें थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और अनुभवी क्रिकेटर गौतम गंभीर जल्द ही क्रिकेट छोड़ राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। दोनों का 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट से चुनाव लड़ने की भी बात की जा रही थी, जिसे बाद में महज एक अफवाह कररा दे दिया गया।
विज्ञापन

2 of 10
वैसे अगर दोनों पॉलिटिक्स में एंट्री करते हैं तो कोई हैरानी भरी बात नहीं क्योंकि इसके पहले भी कई खिलाड़ी राजनीति का दामन थाम चुके हैं। चलिए डालते हैं ऐसे ही कुछ भारतीय खिलाड़ियों पर एक नजर और नई पिच पर उनका वर्क रिपोर्ट...
विज्ञापन

3 of 10
क्रिकेट छोड़ने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू कभी क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में नजर आते तो कभी राजनेता का रूप धर लेते। इंटरनेशनल क्रिकेट में 7,000 से ज्यादा रन बनाने वाले सिद्धू ने 2004 में राजनीति में कदम रखा और बीजेपी की टिकट पर लोकसभा चुनाव भी जीता। पंजाब में बीते विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सिद्धू ने बीजेपी से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

4 of 10
'कलाई के जादूगर' के नाम से मशहूर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने भी क्रिकेट के बाद राजनीति के मैदान पर कदम रखा। अजहर ने कांग्रेस की टिकट से उप्र के मुरादाबाद से लोकसभा का चुनाव बड़े अंतर से जीता था, हालांकि 2014 आम चुनावों में 'मोदी लहर' के बीच वह भी अपनी सीट बचाने में नाकामयाब रहे।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
1969 में भारत के लिए अपना पहला टेस्ट मैच खेलने वाले चेतन चौहान ने भी खेल को अलविदा कहने के बाद राजनीतिक पारी शुरू की। 1981 में अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले चेतन ने बीजेपी का दामन थामा और वर्तमान में उप्र सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन

6 of 10
भारत के लिए 25 वन-डे और 7 टेस्ट मैच खेलने वाले कीर्ति आजाद ने भी क्रिकेट छोड़ने के बाद राजनीति में एंट्री की। कीर्ति आजाद के पिता भगवंत झा बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके थे इसलिए राजनीति उनके खून में ही थी। हालांकि, आजाद को इसके चलते कई फायदे भी हुए। किसी समय बीजेपी में रहे कीर्ती फिलहाल किसी पार्टी के सदस्य नहीं है, लेकिन स्वतंत्र स्तर पर अपनी आवाज बुलंद करते रहते हैं।
विज्ञापन

7 of 10
आईपीएल फिक्सिंग के बाद से आजीवन बैन झेल रहे एस. श्रीसंथ फिलहाल बिग बॉस में नजर आ रहे हैं। इसके पहले वे केरल विधानसभा चुनाव के दौरान 2016 में बीजेपी ज्वॉइन कर चुके थे। उन्होंने चुनाव भी लड़ा, लेकिन अपनी आक्रामकता और तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर रहे इस खिलाड़ी को कामयाबी नहीं मिली।

8 of 10
लॉर्ड्स में खेले गए नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल के हीरो रहे मोहम्मद कैफ ने भी राजनीति में एंट्री की थी। कांग्रेस की टिकट से 2014 में आमचुनाव से फूलपुर सीट से किस्मत आजमाई, लेकिन बीजेपी के केशव प्रसाद मौर्या से उन्हें करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

9 of 10
'क्रिकेट का भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी राजनीति से अछूते नहीं रहे। मई 2012 में सचिन ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। हालांकि, उन्हें राज्यसभा में अनुपस्थित रहने के कारण हजारों बार फैंस की आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

10 of 10
इसके अलावा पाकिस्तान को विश्व कप जिताने वाले कप्तान इमरान खान ने हाल ही में पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम के रूप में शपथ ली। उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ ने बहुमत के साथ पाकिस्तान की सत्ता पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें