टीम इंडिया की नई सनसनी हनुमा विहारी ने सगाई कर ली है। इंग्लैंड दौरे में डेब्यू कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले हनुमा ने फैशन डिजाइनर दोस्त प्रीतिराज येरुवा से सगाई की।
विज्ञापन
2 of 4
25 वर्षीय इस खिलाड़ी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई की खबर फैन तक पहुंचाई। इंस्टाग्राम पर सगाई की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए हनुमा ने लिखा- और इन्होंने हां कह दिया। फोटो में वे घुटनों के बल बैठे हुए हैं और उनके हाथ में अंगूठी है।
विज्ञापन
3 of 4
कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयारी करते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जहां वे गेंद को छोड़ने और शॉर्ट गेंद से निपटने का अभ्यास करते नजर आए।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जोरदार प्रदर्शन करने के इनाम स्वरूप उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में मौका दिया गया, जहां उन्होंने 56 रन की पारी खेलकर सभी को प्रभावित किया था। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उन्हें मौका नहीं दिया गया।