फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs CSK: गेंदबाजों ने चेन्नई को गुजरात पर दिलाई पहली जीत, पांचवें खिताब के लिए फाइनल में खेलेगी धोनी की टीम

Wed, 24 May 2023 12:10 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

GT vs CSK Qualifier 1 Highlights: चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम ने शानदार वापसी की है। वह पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी की कप्तानी में इस बार टीम ने फिर से प्लेऑफ में जगह बनाई और फिर खिताबी मुकाबले में पहुंच गई।
विज्ञापन
1 of 9
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी चेन्नई सुपरकिंग्स रिकॉर्ड 10वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंच गई है। उसने मंगलवार (23 मई) को क्वालिफायर-1 में गत चैंपियन गुजरात टाइटंस को 15 रन से हरा दिया। चेन्नई की चार मैचों में गुजरात पर यह पहली जीत है। इससे पहले तीनों मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था। धोनी अब पांचवीं बार चैंपियन बनने के लिए रविवार (28 मई) को मैदान पर उतरेंगे।
विज्ञापन

2 of 9
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 157 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

3 of 9
चेन्नई सुपरकिंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पिछली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंची थी चेन्नई की टीम
चार बार चैंपियन बनने वाली चेन्नई की टीम ने शानदार वापसी की है। वह पिछले सीजन में प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी की कप्तानी में इस बार टीम ने फिर से प्लेऑफ में जगह बनाई और फिर खिताबी मुकाबले में पहुंच गई। फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

4 of 9
शुभमन गिल और ऋद्धिमान साहा - फोटो : IPL/BCCI
क्वालिफायर-2 में खेलेगी गुजरात की टीम
गुजरात टाइटंस की बात करें तो हार्दिक पांड्या की इस हार के बाद बाहर नहीं हुई है। उसे फाइनल में पहुंचने का दूसरा अवसर मिलेगा। वह 26 मई अहमदाबाद में क्वालिफायर-2 में खेलेगी। वहां उसका मुकाबला मुंबई इंडियंस या लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। मुंबई और लखनऊ के बीच बुधवार (24 मई) को एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम क्वालिफायर-2 में गुजरात से खेलेगी।
विज्ञापन

5 of 9
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
गायकवाड़ ने चेन्नई के लिए बनाए सर्वाधिक रन
चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे ने 40 रन का योगदान दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी की। रवींद्र जडेजा ने 16 गेंद पर 22 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे और अंबाती रायुडू ने 17-17 रन बनाए। 
विज्ञापन

6 of 9
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
नहीं चला धोनी का बल्ला
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और शिवम दुबे ने एक-एक रन बनाए। मोइन अली चार गेंद पर नौ रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए मोहम्मद शमी और मोहित शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। दर्शन नालकंडे, नूर अहमद और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

7 of 9
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
शुभमन गिल नहीं कर पाए फिनिश
चेन्नई से मिले 173 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। वह इस मैच पिछले दो मुकाबलों वाला कमाल नहीं दिखा सके। गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक लगाया था, लेकिन इस बार वह मैच फिनिश नहीं कर पाए।

8 of 9
राशिद खान - फोटो : IPL/BCCI
राशिद खान ने जगाई थी उम्मीद
राशिद खान ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। उन्होंने टीम के लिए उम्मीद जगाई, लेकिन वह जीत नहीं दिला सके। राशिद ने 16 गेंद पर 30 रन बनाए। दसुन शनाका ने 17, विजय शंकर ने 14 और ऋद्धिमान साहा ने 12 रन बनाए।
विज्ञापन

9 of 9
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
कप्तान हार्दिक पांड्या आठ, मोहम्मद शमी पांच, डेविड मिलर चार और राहुल तेवतिया तीन रन बनाकर आउट हुए। नूर अहमद ने नाबाद सात रन बनाए। दर्शन नालकंडे खाता नहीं खोल सके। चेन्नई के लिए दीपक चाहर, महीश तीक्षणा, रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट लिए। तुषार देशपांडे को एक सफलता मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें