फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chappell on Kohli: 'फॉर्म नहीं...', भारत के पूर्व कोच चैपल की नजर में कोहली ने इस वजह से लिया टेस्ट से संन्यास

Fri, 06 Jun 2025 11:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 123 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 30 शतक की मदद से 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए।
विज्ञापन
1 of 5
चैपल और कोहली - फोटो : PTI/ANI
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और भारत के पूर्व कोच ग्रेग चैपल का मानना है कि विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला उनके कौशल में गिरावट की वजह से नहीं बल्कि पिछले कुछ वर्षों में खेल के कारण उन पर पड़े मानसिक तनाव की वजह से है। चैपल ने कहा कि कोहली ने उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन करने के लिए आवश्यक मानसिक स्पष्टता की कमी के कारण संन्यास लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली - फोटो : ANI
चैपल ने 'ईएसपीएनक्रिकइंफो' के लिए अपने कॉलम में लिखा, 'उनका फैसला कौशल में कमी की वजह से नहीं बल्कि इस बढ़ते अहसास की वजह से था कि अब वह उस मानसिक स्पष्टता को हासिल नहीं कर सकते जिसने उन्हें इतना मजबूत बनाया था।' इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'उन्होंने स्वीकार किया कि उच्चतम स्तर पर जब तक दिमाग तेज और निर्णायक नहीं हो तब शरीर लड़खड़ाता है।'
विज्ञापन

3 of 5
जडेजा और कोहली - फोटो : ANI
कोहली ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने 123 टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया और 30 शतक की मदद से 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए। पूर्व भारतीय कोच ने कहा कि संदेह किसी खिलाड़ी के खेल में घुसने का तरीका ढूंढ लेता है जो धीरे-धीरे निर्णय लेने, फुटवर्क और शीर्ष स्तर के प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहजता को प्रभावित करता है।

4 of 5
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : ANI
चैपल ने लिखा, 'जब संदेह आपके अंदर बसने लगता है तो यह निर्णय लेने में बाधा डालता है, फुटवर्क को खराब करता है और शीर्ष प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहजता को नष्ट कर देता है। कोहली का संन्यास इस बात की याद दिलाता है कि फॉर्म दिमाग का खेल अधिक है।' बता दें कि कोहली ने 12 मई को टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट पिछले कुछ समय से टेस्ट में खराब फॉर्म में चल रहे थे। इसकी वजह से उन्हें आलोचना भी झेलनी पड़ रही थी। कोहली के रहते भारतीय टीम को पिछले साल अपने घर पर कीवियों के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप और फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। अब कोहली सिर्फ वनडे में भारत के लिए खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें