दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का मानना है कि टीम इंडिया के ये तीन बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए बहुत सारे मैच जिताए हैं। उन्होंने कहा है कि उनके पास बहुत अुभव है और वो सिर्फ दिमागी तौर पर ही नहीं बल्कि टेक्निकली भी बेहत अच्छा खेलते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विराट, रोहित और शिखर
- फोटो : midday
'आईबी टाइम्स' में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा है कि टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज काफी बेहतरीन हैं। इस दौरान उन्होंने शिखर धवन, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी पहले की अपेक्षा अपने खेल में काफी विकास कर चुके हैं और इस समय वो अपने बल्ले से खूब रन बटोर रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ग्रीम स्मिथ
- फोटो : SACricketmag.com
36 वर्षीय पूर्व कप्तान स्मिथ ने कहा, 'टीम इंडिया के इन तीन खिलाड़ियों ने बहुत सारे मैच जिताएं हैं। ये तीनों खेल के मुताबिक रन बनाने में माहिर हैं। इन तीनो का स्ट्राइक रेट 90 और उससे भी ऊपर का है। पहले टूर की अपेक्षा इन सबने अपने आप को काफी विकसित किया है। साल 2013 में हुए पिछले टूर में विराट ने अच्छा प्रदर्शन किया था। वह अभी भी बहुत अच्छा कर रहे हैं। वह काफी आगे तक जाना चाहते हैं। वहीं, रोहित एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने भी पिछले समय दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था। जबकि धवन ने अपने आप को बहुत ज्यादा विकसित किया है।'
4 of 5
शिखर रोहित
- फोटो : SELF
उन्होंने कहा टीम इंडिया में फिलहाल सभी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। सारे खिलाड़ी अपने आप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ये खिलाड़ी न केवल शारिरीक तौर पर बल्कि मानसिक तौर पर बहुत मजबूत हैं। इसके साथ ही टीम इंडिया क्रिकेट के टेस्ट और वन-डे दोनों फॉर्मेटों में टॉप-3 पर है। बता दें कि टेस्ट में टीम इंडिया नंबर-1 और वन-डे में दूसरे स्थान पर काबिज है।
बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 2-1 से हारकर सीरीज अपने नाम करने में कामयाब रही है। टीम इंडिया अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। वहां टीम इंडिया को आगामी 5 जनवरी से 3 टेस्ट, 6 वन-डे और 3 टी-20 खेलनी है।