फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ने दिलीप सरदेसाई के 78वें जन्मदिन पर समर्पित किया डूडल, बेहतरीन रहा करियर

Wed, 08 Aug 2018 02:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिलीप सरदेसाई
गूगल ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट के 'नवयुग आदमी' के नाम से लोकप्रिय दिलीप सरदेसाई को 78वें जन्मदिन पर डूडल समर्पित किया है। दिलीप सरदेसाई का जन्म 8 अगस्त 1940 को हुआ था। 
विज्ञापन

2 of 6
गूगल डूडल
दिलीप सरदेसाई ने 1959-60 में अंतर-विश्वविद्यालय रोहिनटन बारिया ट्रॉफी में मैच खेलकर अपनी पहचान बनाई थी। तब उन्होंने 87 की औसत से 435 रन बनाए थे। सरदेसाई ने इंडियन यूनिवर्सिटीज की तरफ से पाकिस्तान टीम के खिलाफ अपने प्रथम-श्रेणी क्रिकेट का आगाज किया।
विज्ञापन

3 of 6
दिलीप सरदेसाई
सरदेसाई ने 1961 में कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया और देश के लिए 30 टेस्ट मैच खेले। दिलीप सरदेसाई ने 1972 में संन्यास लिया। उन्होंने अपना आखिरी मैच दिल्ली में खेला। उन्होंने 5 शतकों और 9 अर्धशतकों की मदद की 2001 रन बनाए। इस दौरान सरदेसाई की औसत 38.48 की रही।

4 of 6
दिलीप सरदेसाई
सरदेसाई को 'सर्दी सिंह' के नाम से भी जाना जाता था। 1970-71 में इंग्लैंड के सफल दौरे के दौरान सरदेसाई से एयरपोर्ट पर पूछा गया कि वह कुछ घोषणा करना चाहते हैं। इस पर दिलीप ने जवाब दिया, 'मैं यहां रन बनाकर आया हूं और जाते समय अपने खाते में अधिक रन जोड़कर जाऊंगा।'
विज्ञापन

5 of 6
दिलीप सरदेसाई
दिलीप सरदेसाई ने रणजी ट्रॉफी में बॉम्बे का 13 सीजन में प्रतिनिधित्व किया। इसमें 10 फाइनल शामिल है। उल्लेखनीय है कि दिलीप इस दौरान हारने वाली टीम का हिस्सा नहीं रहे। उन्होंने 1967 फाइनल में राजस्थान के खिलाफ 199 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिलीप सरदेसाई
सरदेसाई ने आखिरी फर्स्ट-क्लास मैच मद्रास के खिलाफ 1972-73 में खेला, जो तीसरे दिन की पहली गेंद पर समाप्त हुआ। उन्होंने तीन मौकों पर घरेलू सत्र में 1,000 फर्स्ट-क्लास रन बनाए, जिसमें 1964-65 में करियर बेस्ट 1,429 रन बनाए। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रथम-श्रेणी स्कोर 222 रन शामिल है।  सरदेसाई का छाती में संक्रमण के कारण 2 जुलाई 2007 को निधन हुआ। तब उनकी उम्र 67 वर्ष थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें