फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Glenn Maxwell Wedding: मैक्सवेल ने गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी रचाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की

Sat, 19 Mar 2022 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल शनिवार को गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। विनी भारतीय मूल की हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। 
विज्ञापन
1 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेलने वाले दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल गर्लफ्रैंड विनी रमन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। विनी भारतीय मूल की हैं। दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। 

विज्ञापन

2 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
विनी ने पोस्ट के साथ कई तरह के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इसके साथ ही '18.3.2022' की तारीख भी लिखी गई है। यह दर्शाता है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन दो साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस जोड़ी ने फरवरी 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सगाई की घोषणा की थी।
 
विज्ञापन

3 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल और विनी की तस्वीरें सबसे पहले 2017 में सोशल मीडिया पर सामने आईं थीं। मैक्सवेल को 2019 में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवॉर्ड्स के दौरान विनी रमन के साथ देखा गया था। रमन मेलबर्न में स्थित फार्मासिस्ट है। वह ऑस्ट्रेलियाई शहर में रहने वाले एक तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

4 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछली बार श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज खेला था। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में श्रीलंका को 5-0 से हरा दिया था। मैक्सवेल शानदार फॉर्म में थे और वह 138 रन के साथ सीरीज में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक विकेट भी हासिल किया।
विज्ञापन

5 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के आगामी सत्र में आरसीबी के लिए मैदान में उतरेंगे। आरसीबी अपने अभियान की शुरुआत 27 मार्च को पंजाब किंग्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में करेगी।
विज्ञापन

6 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल की शादी के कार्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। यह कार्ड पूरी तरह से भारतीय अंदाज में बनाया गया था और उसमें भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की तस्वीर भी दिख रही थी। खास बात यह था कि पूरा कार्ड तमिल भाषा में छपा था।

 
विज्ञापन

7 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल आईपीएल के शुरुआती मैचों से दूर रह सकते हैं। उन्होंने पहले ही पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम मार्च और अप्रैल के महीने में पाकिस्तान का दौरा करेगी। मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वनडे और टी-20 में उनका खेलना लगभग तय था।
विज्ञापन

8 of 8
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन - फोटो : सोशल मीडिया
ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 116 वनडे मैच खेले हैं और तीन हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125 से ज्यादा का रहा है। मैक्सवेल ने 81 टी-20 मैचों में 1866 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 155.37 का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें