सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार के साथ ही कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का सफर आईपीएल-9 से खत्म हो गया लेकिन केकेआर की इस हार से पहले ही टीम के कप्तान गंभीर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली के आईपीएल के एक सबसे बड़े रिकॉर्ड के बेहद करीब आ गए हैं।
विज्ञापन
तो कोहली के 'पीछे' खड़े हो गए कप्तान गौतम गंभीर
2 of 4
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में कप्तान गंभीर बहुत बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन उन्होंने 28 रन बनाए जितना विपक्षी टीम के कप्तान डेविड वार्नर ने भी बनाए थे। पारी का 27वां रन उनके आईपीएल करियर के लिए बेहद खास रहा क्योंकि इस रन के साथ ही उन्होंने लीग के इस सत्र में 500 रनों के आंकड़े को भी छू लिया।
विज्ञापन
तो कोहली के 'पीछे' खड़े हो गए कप्तान गौतम गंभीर
3 of 4
- फोटो : PTI
बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर इस सत्र में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज रहे। उनसे पहले विराट कोहली (911), डेविड वार्नर (686) और एबी डीविलियर्स (682) इस मुकाम को पार कर चुके थे। गंभीर थोड़े किस्मत वाले रहे क्योंकि टूर्नामेंट के अपने अंतिम मैच में 500 रनों के आंकड़े को पार करते ही आउट हो गए। उन्होंने इस सत्र में 15 मैचों की 15 पारियों में कुल 501 रन बनाए हैं। गंभीर से आगे जो 3 बल्लेबाज इस फेहरिस्त में हैं उन सभी के पास कम से कम एक मैच और है जिससे अपने व्यक्तिगत रिकॉर्ड को और अच्छा कर सकेंगे।
खैर, गौतम गंभीर की टीम इस मैच में हार के साथ ही बाहर हो गई हो लेकिन इस पारी के दौरान वह अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड के और करीब आ गए हैं। गंभीर ने तीसरी बार आईपीएल करियर में 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ कोहली ही हैं जिन्होंने आईपीएल के 4 सत्रों में 500 से ज्यादा रन बनाए। कोहली के बल्ले से 2011 में 557, 2013 में 634, 2015 में 505 और 2016 में 919 रन निकले हैं। दूसरी ओर, गंभीर ने 2008 में 534, 2012 में 590 और अब 2016 में 501 रन बनाए हैं।