फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मश्री लेने के बाद 'पत्नी श्री' के बारे में ये क्या कह गए गौतम गंभीर, सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक

Sun, 17 Mar 2019 04:23 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
gautam gambhir
टीम इंडिया के वर्ल्ड कप हीरो गौतम गंभीर को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान गौतम गंभीर की पत्नी भी उनके साथ मौजूद रहीं। गंभीर ने यह सम्मान प्राप्त करे के बाद सोशल मीडिया पर अपने समर्थकों और आलोचकों दोनों को शुक्रिया कहा। साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी पर भी चुटकी ले ली। 
विज्ञापन

2 of 5
gautam gambhir
गंभीर ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, 'यह सम्मान भारतीय क्रिकेट के सभी समर्थकों और मेरे आलोचकों के लिए है। दोनों ने मेरे सफर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'
विज्ञापन

3 of 5
gautam gambhir
इसके बाद गंभीर ने अपनी पत्नी नताशा संग एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'श्री श्री श्रीमती के साथ पद्म श्री। लेकिन बैकग्राउंड में तोप की टेंशन ना लें। घर पर रोज चलती है ये।'

 

4 of 5
gautam gambhir
हालांकि गंभीर ने इस पर आलोचकों को हावी होने का ज्यादा मौका न देते हुए एक और ट्वीट कर दिया। इसके बाद उन्होंने एक और तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'हर सफल आदमी के पीछे एक महिला का हाथ होता है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंग ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में खेल हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। पता हो कि इस साल पद्म पुरस्कार के लिए 112 व्यक्तियों को चुना गया था, जिसकी घोषणा गणतंत्र दिवस पर हुई थी। इससे पहले राष्ट्रपति ने 11 मार्च को एक पद्म विभूषण, आठ पद्म और 46 पद्मश्री पुरस्कार दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें