फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: कोलकाता टी-20 में अजहर ने बजाई बेल, जमकर भड़के गौतम गंभीर

Mon, 05 Nov 2018 03:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज के बीच रविवार को खेले गए पहले टी-20 में मेजबान टीम ने बाजी मारी। ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस में खेले गए इस मुकाबले से पहले पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन ने बेल बजाकर खेल शुरू करवाया। इसके बाद भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है।

विज्ञापन


गौतम गंभीर ने बीसीसीआई, सीओए सहित कैब पर सवाल उठाए। गंभीर को इस बात पर ऐतराज था कि मैच फिक्सिंग के आरोपी रहे अजहरूद्दीन को यह मौका क्यों दिया गया। गंभीर ने ट्वीट करते हुए बीसीसीआई, सीओओ और कैब को आड़े हाथों लिया।

 

गंभीर ने अपने ट्वीट में कहा, 'भारत ने भले ही ईडन में मैच जीत लिया हो, लेकिन माफ कीजिए, बीसीसीआई, सीओए और कैब हार गए। ऐसा लगता है कि भ्रष्ट के खिलाफ नो टॉलरेंस नीति रविवार को छुट्टी पर चली गई। मैं जानता हूं कि उन्हें एचसीए चुनाव लड़ने की इजाजत दी गई थी, लेकिन यह हैरान करने वाला था। बेल बज रही है उम्मीद है कि शक्तियां यह सुन रही होंगी।'
 

हालांकि इस मामले में किसी और खिलाड़ी, या बीसीसीआई, सीओए और कैब से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। याद दिला दें कि अजहर का नाम मैच फिक्सिंग में साल 2000 में आया था। इसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था, जिससे उन का क्रिकेट करियर खत्म हो गया था। बाद में  लंबी कानूनी लड़ाई के बाद कोर्ट ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें